50 घंटे की बैटरी लाइफ वाला JBL Tour One वायरलेस हेडफोन भारत में लॉन्च, जानें प्राइस...

कंपनी के अनुसार, JBL Tour One की कीमत भारत में 25,999 रुपये है। यह हेडफोन सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जिन्हें JBL India वेबसाइट और अन्य रीटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 12 जनवरी 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • JBL Tour One में 40mm डायनमिक ड्राइवर्स मिलते हैं
  • जेबीएल टूर वन में सिंगल ब्लैक कलर मौजूद है
  • इस डिवाइस में मिलेंगे तीन ऑडियो मोड
JBL Tour One वायरलेस हेडफोन को भारत में 12 जनवरी को लॉन्च कर दिया गया है। यह हेडफोन True Adaptive Noise Cancellation टेक्नोलॉजी से लैस है और इसमें कंपनी का लेटेस्ट एडिशन नॉइस-कैंसिलेशन पोर्टफॉलियो भी दिया गया है। JBL Tour One वायरलेस हेडफोन Hi-Res Audio सर्टिफाइड है और इसमें Adaptive Ambient Aware और TalkThru फीचर दिया गया है। हेडफोन में नॉइस कैंसिलेशन ऑन होने पर 25 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है, जबकि फीचर डिसेबल पर आप इसका इस्तेमाल 50 घंटे तक कर सकते हैं। कंपनी के अनुसार, हेडफोन Amazon Alexa और Google Assistant दोनों पर वॉयस कमांड को सपोर्ट करता है।
 

JBL Tour One price in India, availability

कंपनी के अनुसार, JBL Tour One की कीमत भारत में 25,999 रुपये है। यह हेडफोन सिंगल ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जिन्हें JBL India वेबसाइट और अन्य रीटेल स्टोर्स के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

JBL Tour One specifications

नए जेबीएल हेडफोन में 40mm डायनमिक ड्राइवर्स मिलते हैं और यह Hi-Res Audio सर्टिफाइड है, जो कि 40,000Hz तक फ्रीक्वैंसी को सपोर्ट करता है। इस डिवाइस में अडैप्टिव नॉइस कैंसिलेशन प्राप्त होता है। इसके अलावा, यह Adaptive Ambient Aware और TalkThru फीचर को सपोर्ट करता है। इस हेडफोन में कंपनी का स्मार्ट ऑडियो मोड दिया गया है, जो कि यूज़र्स को Normal listening, Music mode और लो-लेटेंसी “video mode” के बीच स्विच करने की इज़ाजत देता है।

कंपनी के अनुसार, हेडफोन में 50 घंटे तक का म्यूज़िक प्लेबैक मिलता है, जबकि नॉइस कैंसिलेशन ऑन होने पर आप इसका इस्तेमाल 25 घंटे तक कर सकते हैं। जेबीएल टूर वन में यूएसबी टाइप-सी के जरिए फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। यूज़र्स 10 मिनट की चार्जिंग पर 2 घंटे तक का प्लेबैक इस डिवाइस में पा सकते हैं। इसमें कॉल्स के लिए चार माइक्रोफोन दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें Amazon Alexa और Google Assistant के लिए हैंड्स-फ्री सपोर्ट फीचर भी दिया गया है। इस हेडफोन का इस्तेमाल कंपनी के JBL Headphones ऐप के जरिए किया जा सकता है। ऐप के जरिए यूज़र्स हेडफोन की सेटिंग्स को भी कस्टमाइज़ कर सकते हैं।
Advertisement

 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Looks good, very comfortable
  • Very good app, lots of customisation options
  • Excellent battery life
  • Clean, balanced, and flexible sound
  • Bad
  • Fiddly touch controls
  • No support for advanced Bluetooth codecs
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Colour

Black

Headphone Type

Over-Ear

Microphone

हां

Connectivity

Wireless

Type

Headphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.