CES 2026: JBL Sense Pro और Sense Lite TWS ईयरफोन्स लॉन्च, बिना कान बंद किए सुनाएंगे म्यूजिक!

JBL ने CES 2026 में Sense Pro और Sense Lite ओपन-ईयर TWS ईयरफोन्स लॉन्च किए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 6 जनवरी 2026 18:40 IST
ख़ास बातें
  • JBL के नए ओपन-ईयर TWS Sense Pro और Sense Lite लॉन्च
  • JBL के नए ओपन-ईयर TWS Sense Pro और Sense Lite लॉन्च
  • मार्च 2026 से बिक्री, कीमत $149.95 से शुरू

JBL Sense Pro (ऊपर तस्वीर में बाईं तरफ) और Sense Lite OpenSound एयर-कंडक्शन टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं

Photo Credit: JBL

JBL ने CES 2026 के दौरान अपने नए ओपन-ईयर TWS ईयरफोन्स JBL Sense Pro और JBL Sense Lite को पेश कर दिया है। दोनों ही ईयरफोन्स JBL OpenSound एयर-कंडक्शन टेक्नोलॉजी पर आधारित हैं, यानी इनमें कान को पूरी तरह बंद किए बिना ऑडियो सुना जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, नए Sense सीरीज ईयरफोन्स कॉलिंग, आउटडोर यूज और लंबे समय तक पहनने के एक्सपीरिएंस को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। JBL Sense Pro और Sense Lite मार्च 2026 से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

कीमत की बात करें तो JBL Sense Pro की कीमत $199.95 (लगभग 18,000 रुपये) रखी गई है, जबकि JBL Sense Lite को $149.95 (करीब 13,500 रुपये) में लॉन्च किया गया है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो Sense Pro ब्लैक और ग्रे शेड्स में आएगा, जबकि Sense Lite ब्लैक, व्हाइट और पर्पल कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें तो दोनों ईयरफोन्स में JBL OpenSound एयर-कंडक्शन टेक्नोलॉजी, चार माइक्रोफोन, Dual Connect, मल्टीपॉइंट ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टच कंट्रोल्स, फास्ट चार्जिंग और IP54 डस्ट व वॉटर रेजिस्टेंट बिल्ड है। दोनों मॉडल्स JBL ईयरफोन्स ऐप के साथ काम करते हैं, जिससे यूजर्स कंट्रोल्स और साउंड प्रोफाइल को कस्टमाइज कर सकते हैं।

JBL Sense Pro को हाई-एंड मॉडल के तौर पर पेश किया गया है। इसमें 16.2mm एयर-कंडक्शन ड्राइवर्स दिए गए हैं और यह Hi-Res Audio Wireless, Spatial Sound और Personi-Fi 3.0 साउंड पर्सनलाइजेशन को सपोर्ट करता है। कॉलिंग के लिए इसमें JBL Voice Pickup Sensor टेक्नोलॉजी और AI-ट्रेन्ड एल्गोरिद्म दिया गया है। यह ईयरफोन Bluetooth 6.0 पर काम करता है और इसका एडजस्टेबल ईयर-हुक लंबे समय तक पहनने के लिए डिजाइन किया गया है। बैटरी लाइफ की बात करें तो यह कुल मिलाकर 38 घंटे तक का प्लेबैक देने का दावा करता है, जिसमें ईयरबड्स से 8 घंटे और चार्जिंग केस से 30 घंटे मिलते हैं। केस वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

वहीं, JBL Sense Lite को हल्के और रोजमर्रा के इस्तेमाल पर फोकस करके तैयार किया गया है। इसमें 18×11mm के ओपन-ईयर ड्राइवर्स दिए गए हैं और Adaptive Bass Boost फीचर साउंड लीकेज को कम करने में मदद करता है। इसमें Voice Aware फीचर भी शामिल है, जिससे यूजर्स अपनी आवाज को बेहतर तरीके से सुन सकते हैं। Sense Lite Bluetooth 5.4 पर काम करता है और कंपनी के मुताबिक, यह कुल 32 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10 मिनट चार्ज करने पर करीब 3 घंटे का प्लेबैक मिलने का दावा किया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  2. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  3. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  2. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  3. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  4. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  5. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  6. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
  7. Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
  8. Ai+ स्मार्टफोन हुए ₹2000 तक महंगे, जानें क्या है वजह?
  9. Tecno Pova 8 Pro 5G Sale: 6500mAh बैटरी और 512GB स्टोरेज वाले फोन की सेल शुरू, मिल रहा है ₹3 हजार का डिस्काउंट
  10. रोबोट बना रफ्तार का शिकार! तेज दौड़ते-दौड़ते दीवार से टकराया, यहां देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.