Jabra Elite 4 लॉन्च, 10 हजार से कम दाम में ऐसे खास फीचर्स से लैस, 28 घंटे चलेगी बैटरी

Jabra Elite 4  में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है जो कि कॉल्स और ऐप्स के बीच आसानी से स्विच करने में मदद करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2023 13:32 IST
ख़ास बातें
  • Jabra ने भारतीय बाजार में Jabra Elite 4 को लॉन्च किया है।
  • कीमत की बात की जाए तो Jabra Elite 4 की कीमत 9,999 रुपये है।
  • Jabra Elite 4 में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है।

Jabra Elite 4 IP55 रेटिंग से लैस हैं।

Photo Credit: Jabra

Jabra ने अपने True Wireless Earbuds पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए Jabra Elite 4 को लॉन्च किया है। एलीट लाइनअप में आए नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स मार्केट में पहले से मौजूद एंट्री लेवल Jabra Elite 3 का अपग्रेड वर्जन है। पुराने मॉडल से एक कदम आगे वाले ये ईयरबड्स मॉड्रन यूजर्स के लिए बेस्ट हैं। यहां हम आपको Jabra Elite 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Jabra Elite 4 की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Jabra Elite 4 की कीमत 9,999 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो ट्रू वायरलेस ईयरबड्स बिक्री के लिए Amazon, Flipkart, Croma, Reliance और Jabra के ऑथोराइज्ड रिसेलर्स पर 14 अप्रैल, 2023 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।  कलर ऑप्शन की बात की जाए तो यह 4 क्लासिक कलर्स डार्क ग्रे, नेवी, लिलैक और लाइट बेज में उपलब्ध हैं।


Jabra Elite 4  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस 


फीचर्स की बात की जाए तो Jabra Elite 4  में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है जो कि कॉल्स और ऐप्स के बीच आसानी से स्विच करने में मदद करती है। इसमें फास्ट पेयर और स्विफ्ट पेयर दिया गया है जो कि लैपटॉप या फोन से इंस्टेंट कनेक्शन प्रदान करता है। एक्टिव नॉयज कैंसलेशन के बदौलत बैकग्राउंड नॉयज को दूर किया जा सकता है। ईयरबड्स पूरे दिन पहनने के लिए कंफर्टेबल फिट के साथ आते हैं। कॉल उठाने या म्यूजिक सुनने के लिए गो सोलो फीचर दिया गया है। Spotify प्लेबैक टैप के जरिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
Advertisement

एलीट 4 किफायती बजट में कंफर्ट, ऑप्टिमल साउंड और फीचर्स प्रदान करता है। यह उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें एक साथ दो अलग-अलग डिवाइस से कनेक्ट करने की जरूरत होती है। एलीट 4 में 4-माइक्रोफोन कॉल टेक्नोलॉजी और 6mm स्पीकर दिए गए हैं जो कि क्रिस्टल-क्लियर साउंड प्रदान करते हैं। बेहतर सुनने के एक्सपीरियंस के लिए Jabra म्यूजिक इक्विलाइजर और साउंड + ऐप यूजर्स को साउंड को कस्टमाइज करने की सुविधा प्रदान करता है।

बैटरी बैकअप की बात की जाए तो Elite 4 में दी गई बैटरी सिंगल चार्ज में 5.5 घंटे चल सकती है, वहीं केस के साथ 22 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है और एएनसी ऑफ करने पर 28 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है। ईयरबड्स प्रीमियम और मजबूत मैटेरियल से तैयार किए गए हैं जो कि डस्ट और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए IP55 रेटिंग से लैस हैं। कंपनी इन ईयरबड्स के साथ दो साल की वारंटी प्रदान करती है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Excellent passive noise isolation
  • IP55 dust and water resistance
  • App support, Google Fast Pair, Spotify and Alexa integration
  • Qualcomm aptX Bluetooth codec support
  • Good battery life
  • Decent sound quality
  • Bad
  • Call quality isn’t ideal
  • No AAC Bluetooth codec support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jabra Elite 4, Jabra Elite 4 Price

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  2. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  3. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  4. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  5. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  7. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  8. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  9. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  10. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.