itel Unicorn Max स्मार्टवॉच भारत में Rs 1,999 में हुई लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, 1000 निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर

ब्लूटूथ कॉलिंग और कई तरह के हेल्थ फीचर्स इसमें देखने को मिल जाते हैं।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 मार्च 2025 18:59 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 1000 निट्स की पीक ब्राइटने दी गई है।
  • Unicorn Max में स्टेनलैस स्टील मेटल फ्रेम लगा है।
  • स्मार्टवॉच में 200 से ज्यादा वॉचफेस मिल जाते हैं।

Itel Unicorn Max में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है

Photo Credit: itel

Itel Unicorn Max स्मार्टवॉच को कंपनी ने भारत में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच के रूप में लॉन्च किया है। इस वॉच में 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर भी है। ब्लूटूथ कॉलिंग और कई तरह के हेल्थ फीचर्स इसमें देखने को मिल जाते हैं। इसमें स्टेनलैस स्टील का मेटल फ्रेम लगा है और तीन फंक्शनल बटन भी हैं। Aluminium Silver, Copper Gold, और Meteorite Grey जैसे कलर शेड्स में इसको पेश किया गया है। आइए जानते हैं इस स्मार्टवॉच की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Itel Unicorn Max Price in India, Availability

Itel Unicorn Max की भारत में कीमत 1999 रुपये है। स्मार्टवॉच को कंपनी ने तीन कलर वेरिएंट्स में लॉन्च किया है जिसमें Aluminium Silver, Copper Gold, और Meteorite Grey शामिल है। कहा गया है कि यह सेल के लिए 22 मार्च से ही उपलब्ध है। इसे एक्सक्लूसिव तौर पर Amazon से खरीदा जा सकेगा। 
 

Itel Unicorn Max Features

Itel Unicorn Max में 1.43 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है और 1000 निट्स की पीक ब्राइटने दी गई है। डिस्प्ले में 466x466 पिक्सल का रिजॉल्यूशन सपोर्टेड है। इसमें कंपनी ने ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर का सपोर्ट भी दिया है। कंपनी ने वियरेबल में डुअल कोर चिपसेट दिया है जिसका नाम नहीं बताया गया है। 

Unicorn Max में स्टेनलैस स्टील मेटल फ्रेम लगा है। इसमें पैनल सेफायर क्रिस्टल ग्लास का बना है। स्मार्टवॉच में तीन फिजिकल बटन दिए गए हैं। जिसमें एक डाइनेमिक क्राउन बटन भी शामिल है। कंपनी ने इसमें एक डेडीकेटेड स्पोर्ट्स मोड बटन भी दिया है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग को भी सपोर्ट करती है। 

स्मार्टवॉच में 200 से ज्यादा वॉचफेस मिल जाते हैं। इसमें क्विक मैसेज फीचर है जिसकी मदद से तुरंत मैसेज भेजा जा सकता है। फोन के साथ कनेक्ट होकर इससे फोटो भी खींची जा सकती है। स्मार्टवॉच में कई तरह के हेल्थ फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल ट्रैकिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा यह सिडेंटरी रिमाइंडर भी देती है। यह iPulse ऐप के साथ पेअर हो सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  2. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  3. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  4. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
  5. Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
  6. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकती है 200 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  7. HP OmniBook Ultra 2026 लैपटॉप हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. HMD Vibe 2 5G की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन आ रहा है 6000mAh बैटरी और AI कैमरा वाला फोन
  9. HP OmniPad 12 भारत में लॉन्च: 18 घंटे की बैटरी, डिटैचेबल कीबोर्ड के साथ आया नया टैबलेट
  10. Samsung ने शुरू किया सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम, सस्ते में मिल रहे प्रीमियम Galaxy स्मार्टफोन्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.