• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • itel S9 Ultra ईयरबड्स 30 घंटे के बैटरी बैकअप, AI ENC फीचर के साथ Rs 899 में हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

itel S9 Ultra ईयरबड्स 30 घंटे के बैटरी बैकअप, AI ENC फीचर के साथ Rs 899 में हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

itel S9 Ultra ईयरबड्स की भारत में कीमत 899 रुपये है और नया प्रोडक्ट पूरे भारत में रिटेल स्टोरों के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

itel S9 Ultra ईयरबड्स 30 घंटे के बैटरी बैकअप, AI ENC फीचर के साथ Rs 899 में हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: itel

ख़ास बातें
  • itel S9 Ultra ईयरबड्स की भारत में कीमत 899 रुपये है
  • नया प्रोडक्ट पूरे भारत में रिटेल स्टोरों के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है
  • ईयरबड्स के डिजाइन में पियरलेसेंट फिनिश और डुअल-टोन कलर हैं
विज्ञापन
itel ने S9 Ultra ईयरबड्स के लॉन्च के साथ अपने ऑडियो पोर्टफोलियो को आगे बढ़ाया है, जिसमें डुअल-टोन डिजाइन, इमर्सिव 360° सराउंड बेस और 30 घंटे की बैटरी लाइफ का दावा किया गया है। ये ईयरबड्स बेहतर साउंड डिस्ट्रिब्यूशन वितरण के लिए 10mm ड्राइवर्स से लैस हैं और कॉल के दौरान साफ बातचीत के लिए AI एनवायरमेंटल नॉयज कैंसलेशन (ENC) शामिल हैं। S9 Ultra तेज और स्टेबल कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करता है और IPX5 वाटर रेजिस्टेंस प्रदान करता है, जो इसे बाहरी एक्टिविटी और वर्कआउट के लिए उपयुक्त बनाता है।

itel S9 Ultra ईयरबड्स की भारत में कीमत 899 रुपये है और नया प्रोडक्ट पूरे भारत में रिटेल स्टोरों के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। ईयरबड्स के डिजाइन में पियरलेसेंट फिनिश और डुअल-टोन कलर हैं, जो स्पेस ग्रे और डैजल ब्लैक में उपलब्ध है।

खासियतों की बात करें, तो itel S9 Ultra ईयरबड्स में प्रति बड्स 28mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 400mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी के मुताबिक, यह सेटअप कुल 30 घंटे तक का प्लेटाइम देने में सक्षम है। ईयरबड्स टच कंट्रोल और वॉयस एक्टिवेशन से भी लैस हैं, जो प्लेबैक को मैनेज करने और वर्चुअल असिस्टेंट को एक्सेस करने के लिए काम भी आता है।

IPX5 वाटर रजिस्टेंस पसीने और हल्के पानी के छींटों से सुरक्षा करने का दावा करता है। ईयरबड्स AI ENC तकनीक को भी सपोर्ट करते हैं, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.3 वर्जन शामिल है। 10mm ड्राइवर अच्छा बेस जनरेट करने का दावा करते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: itel S9 Ultra
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »