iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने

ईयरबड्स का चार्जिंग केस ओवल शेप में दिया गया है। इस पर कंपनी की ब्रांडिंग भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अगस्त 2026 10:18 IST
ख़ास बातें
  • Amazon पर iQOO Buds के लिए माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है
  • ईयरबड्स का चार्जिंग केस ओवल शेप में दिया गया है
  • iQOO Z11 के साथ इन ईयरबड्स को कंपनी पेश करने वाली है

iQOO Buds को भारत में 20 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा।

Photo Credit: iQOO

iQOO Buds को कंपनी भारत में लॉन्च करने जा रही है। ये कंपनी के अपकमिंग TWS ईयरफोन्स हैं जो अगले हफ्ते भारतीय मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। कंपनी ने खुलासा किया है कि ईयरबड्स Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही इनके बारे में कुछ खास बातें इस टीजर में पता चलती हैं। ईयरबड्स को ब्लैक कलर में टीज किया गया है। इनमें इन-ईयर डिजाइन मिलता है। चार्जिंग केस पर कंपनी की ब्रांडिंग साफ नजर आती है। आइए जानते हैं लॉन्च से पहले iQOO Buds के बारे में अन्य डिटेल्स। 

iQOO Buds को भारत में 20 अगस्त के दिन लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Amazon पर इसके लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। कंपनी के अपकमिंग TWS ईयरबड्स ब्लैक कलर में नजर आए हैं। हालांकि इसमें अन्य कलर शेड्स भी आने की संभावना है। Amazon माइक्रोसाइट पर टीजर से इनका डिजाइन भी पता चलता है। ईयरबड्स इन-ईयर फिट के साथ आने वाले हैं। 

Advertisement

Every playlist deserves better. 🎧⚡

Meet the all-new iQOO Buds built to keep up with every beat, every session, every moment.

Launching on 20th August. 👀#iQOO #iQOOBuds #Audio #WirelessEarbuds #Music #Gaming #Tech #ComingSoon

[ Earbuds, Audio, Music, Gaming, Wireless ] pic.twitter.com/7YVDSIsY0R

— iQOO India (@IqooInd) August 14, 2026

ईयरबड्स का चार्जिंग केस गोलाकार, या ओवल शेप में नजर आ रहा है जिस पर कंपनी की ब्रांडिंग भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इसके नीचे ग्रीन इंडिकेटर लाइट भी नजर आ रही है जो चार्जिंग का संकेत दे रही है। पोस्ट में टैगलाईन "Engineered for Every Beat" नजर आती है। हालांकि इनके अन्य मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के बारे में और कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

iQOO Z11 के साथ इन ईयरबड्स को कंपनी पेश करने वाली है। iQOO Z11 फोन में 6.8-इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले होगा। यह  MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट से लैस होकर आने वाला है। फोन में कई AI-बेस्ड फीचर्स होंगे। डिवाइस में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। फोन में 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलने वाली है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.