AI ईयरबड्स लॉन्च, कॉलिंग हो या लेक्चर, सब करेंगे ट्रांसलेट! 42 घंटे की बैटरी, जानें कीमत

iFlytek AI ट्रांसलेशन ईयरबड्स एयर कंडक्शन स्पीकर सिस्टम से लैस हैं जो हवा में ही इसकी तरफ आने वाली वॉइस को कैप्चर करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 नवंबर 2025 12:36 IST
ख़ास बातें
  • 100,000 से अधिक पेशेवर शब्दों को समझने की क्षमता से लैस
  • प्रत्येक ईयरबड में तीन-माइक्रोफोन वाला ऐर्रे लगा है
  • इनका एआई असिस्टेंट मीटिंग नोट्स को सम्मेराइज भी कर सकता है

iFlytek AI ट्रांसलेशन ईयरबड्स में 11mm के ड्राइवर लगे हैं।

Photo Credit: ITHome

iFlytek की ओर से नए ईयरबड्स लॉन्च किए गए हैं। ये कोई साधारण ईयरबड्स नहीं हैं, कंपनी ने इन्हें AI ट्रांसलेशन फीचर के साथ पेश किया है। इनमें 11mm के ड्राइवर लगे हैं। ये ओपन इयर-हुक डिजाइन के साथ आते हैं। दावा है कि ये कॉलिंग, फेस-टू-फेस बातचीत और लेक्चर्स के दौरान रियल टाइम ट्रांसलेशन कर सकते हैं। ये एक टाइम पर दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इनमें ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट दिया गया है। इनमें AI असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है जिससे ये कंटेंट को सम्मेराइज भी कर सकते हैं। और यह डिवाइस पर ही प्रश्नों के सीधे उत्तर दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स। 

iFlytek AI Translation Earbuds Price

iFlytek AI ट्रांसलेशन ईयरबड्स को कंपनी ने चीन की मार्केट में उतारा है। इनकी कीमत 2,499 युआन (लगभग 31,187 रुपये) है। ईयरबड्स को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Advertisement

iFlytek AI Translation Earbuds Specifications

iFlytek AI ट्रांसलेशन ईयरबड्स में 11mm के ड्राइवर लगे हैं। ये एयर कंडक्शन स्पीकर सिस्टम से लैस हैं जो हवा में ही इसकी तरफ आने वाली वॉइस को कैप्चर करता है। इसके लिए इसमें बोन कंडक्शन सेंसर लगा है। यह पास और दूर के वातावरण से वॉइस इनपुट कैप्चर कर सकता है। 

प्रत्येक ईयरबड में तीन-माइक्रोफोन वाला ऐर्रे लगा है जो बैकग्राउंड नॉइज को फिल्टर करता है। ईयरबड्स का एआई मॉडल हेल्थ, फाइनेंस, और मेन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में 100,000 से अधिक पेशेवर शब्दों को समझ सकता है। वर्तमान में इसमें ऑनलाइन ट्रांसलेशन फीचर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि मार्च 2026 तक इनमें अपडेट के तहत ऑफलाइन ट्रांसलेशन फीचर भी शुरू हो जाएगा जिसके बाद ट्रांसलेशन के लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत भी नहीं रहेगी। 

Advertisement

इनका एआई असिस्टेंट मीटिंग नोट्स को सम्मेराइज कर सकता है, आर्टिकल लिंक प्रोसेस कर सकता है, यह वॉइस पोडकास्ट भी जेनरेट कर सकता है। वर्तमान में यह चाइनीज और इंग्लिश के साथ ही सपोर्टेड है। कंपनी ने इनमें स्किन फ्रेंडली मटिरियल का इस्तेमाल किया है। साथ ही इनमें स्वास्थ्य सुरक्षा के लिहाज से सिल्वर-आयन एंटी बैक्टीरियल कोटिंग का इस्तेमाल किया गया है। 

ईयरबड्स कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 का इस्तेमाल करते हैं। ये एक ही बार में दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। उदाहरण के लिए इन्हें फोन और लैपटॉप के साथ एकसाथ कनेक्ट किया जा सकता है। बैटरी के लिए कंपनी का दावा है कि ये सिंगल चार्ज में 6 घंटे तक ट्रांसलेट कर सकते हैं। 12 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक दे सकते हैं। केस के साथ मिलाकर इनकी बैटरी 42 घंटे तक चल सकती है। ये फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हैं। 10 मिनट के चार्ज में ये 3 घंटे का बैकअप दे सकते हैं। पसीने और पानी के हल्के छींटों से बचाव के लिए इनमें IP55 रेटिंग दी गई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.