Huawei Watch GT 5, Watch GT 5 Pro लॉन्च, गजब फीचर्स के साथ 14 दिनों तक चलेगी बैटरी

Huawei ने हाल ही में Huawei Watch GT 5 सीरीज स्मार्टवॉच को पेश कर दिया है। इस सीरीज में एक Watch GT 5 और Watch GT 5 Pro वर्जन शामिल है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 25 सितंबर 2024 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Watch GT 5 Pro (46 mm) में 1.43 इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले है।
  • Huawei Watch GT 5 Pro (46 mm) की बैटरी 14 दिनों तक चलती है।
  • Huawei Watch GT 5 Pro (46 mm) 100+ स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है।

Huawei Watch GT 5 Pro में 1.43 इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने हाल ही में Huawei Watch GT 5 सीरीज स्मार्टवॉच को पेश कर दिया है। इस सीरीज में एक Watch GT 5 और Watch GT 5 Pro वर्जन शामिल है। स्मार्टवॉच 41/42 मिमी या 46 मिमी वेरिएंट में आती हैं। इसके अलावा ब्रांड ने Watch Ultimate के ग्रीन एडिशन को भी पेश किया है। यहां हम आपको Huawei Watch GT 5 सीरीज स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Huawei Watch GT 5 Series Price


Huawei Watch GT 5 Series और नई वॉच Ultimate Green Edition की कीमत इस प्रकार हैं: Huawei की ये स्मार्टवॉच आज से ग्लोबल स्तर पर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। Huawei Watch GT 5 सीरीज खरीदारों को 31 अक्टूबर तक फ्री में Huawei FreeBuds 5i मिलेगा, जबकि नई वॉच अल्टिमेट खरीदारों को Huawei FreeBuds Pro 3 फ्री में मिलेगा।

Huawei Watch GT 5 (46mm) फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप की कीमत 249 यूरो (लगभग 23,215 रुपये), Huawei Watch GT 5 (46mm) ब्राउन लेदर स्ट्रैप की कीमत 269 यूरो (लगभग 25,085 रुपये), Huawei Watch GT 5 (46mm) फेब्रिक स्ट्रैप की कीमत की कीमत 279 यूरो (लगभग 26,020 रुपये), Huawei Watch GT 5 (41mm) फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप की कीमत 249 यूरो (लगभग 23,220 रुपये), Huawei Watch GT 5 (41mm) व्हाइट लेदर स्ट्रैप की कीमत 269 यूरो (लगभग 25,085 रुपये), Huawei Watch GT 5 (41mm) मिलानेज गोल्ड स्ट्रैप की कीमत 299 यूरो (लगभग 27,885 रुपये) और Huawei Watch GT 5 (41mm) फेब्रिक स्ट्रैप की कीमत की कीमत 269 यूरो (लगभग 25,085 रुपये) है।

Huawei Watch GT 5 Pro (46mm) फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप की कीमत 379 यूरो (लगभग 35,340 रुपये), Huawei Watch GT 5 Pro (46mm) टाइटेनियम स्ट्रैप की कीमत 499 यूरो (लगभग 46,530 रुपये), Huawei Watch GT 5 Pro (42mm) फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप की कीमत 449 यूरो (लगभग 41,865 रुपये) और Huawei Watch GT 5 Pro (42mm) सिरामिक फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप की कीमत 599 यूरो (लगभग 55,855 रुपये) है। वहीं Huawei Watch Ultimate Green Edition की कीतम 899 यूरो (लगभग 83,820 रुपये) है।
Advertisement
 

Huawei Watch GT 5 Pro Specifications


Huawei Watch GT 5 Pro (46 mm) में 1.43 इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और PPI 326 है। वहीं (42 mm) में 1.32 इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और PPI 352 है। यह वॉच एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जाइरोस्कोप सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बैरोमीटर सेंसर, टेंप्रेचर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर, ईसीजी सेंसर और डेप्थ सेंसर से लैस है। यह वॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड, प्रो स्पोर्ट्स मोड जैसे गोल्फ, डाइविंग और ट्रेल रन का सपोर्ट करती है।
Advertisement

Huawei ऐप गैलरी के जरिए ऐप डाउनलोड हो सकती है। हेल्थ फीचर्स में ईसीजी विश्लेषण, वुमेन हेल्थ, स्लीप विश्लेषण, पल्स वेव एरिथिमिया विश्लेषण शामिल है। इसके साथ Huawei Health+ की 3 महीने की मेंबरशिप मिलती है। वॉच में रोटेटिंग क्राउन में होम बटन और साइड बटन शामिल हैं। यह वॉच एंड्रॉइड 9.0 या बाद के वर्जन/आईओएस 13.0 या बाद के वर्जन का सपोर्ट करती है। वॉच 5 एटीएम और IP69K रेटेड है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2 और BR + BLE, L1: GPS + GLONASS + GALILEO + BDS + QZSS, L5: GPS + GALILEO + BDS + QZSS और एनएफसी सपोर्ट शामिल है। कॉलिंग के लिए स्पीकर और माइक मिलता है।

बैटरी बैकअप की बात करें तो 46 मिमी की बैटरी 14 दिनों तक चलती है, वहीं सामान्य इस्तेमाल पर पर 9 दिनों तक चलती है, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले चालू करने पर 5 दिनों तक चलती है। 42 मिमी की बैटरी 7 दिनों तक चलती है, समान्य इस्तेमाल के लिए 5 दिनों तक चलती है और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट के साथ 3 दिनों तक चलती है। 46 मिमी में ब्लैक फ्लुओरोलेस्टोमर स्ट्रैप/टाइटेनियम स्ट्रैप के साथ टाइटेनियम एलॉय मिलता है। वहीं 42 मिमी में व्हाइट फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप/व्हाइट सिरेमिक स्ट्रैप के साथ नैनोक्रिस्टलाइन सिरेमिक मैटेरियल मिलता है।


Advertisement
Huawei Watch GT 5 Specifications


Huawei Watch GT 5 (46 mm) में 1.43 इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और PPI 326 है। वहीं (42 mm) में 1.32 इंच की AMOLED कलर डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 466 × 466 पिक्सल और PPI 352 है। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर सेंसर, जाइरोस्कोप सेंसर, मैग्नेटोमीटर सेंसर, ऑप्टिकल हार्ट रेट सेंसर, बैरोमीटर सेंसर, टेंप्रेचर सेंसर और एंबिएंट लाइट सेंसर दिए गए हैं। इस वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, प्रो स्पोर्ट्स मोड जैसे गोल्फ, डाइविंग और ट्रेल रन का सपोर्ट मिलता है।
Advertisement

Huawei ऐप गैलरी के जरिए ऐप डाउनलोड की जा सकती है। हेल्थ फीचर्स में ईसीजी विश्लेषण, वुमेन हेल्थ, स्लीप विश्लेषण, पल्स वेव एरिथमिया विश्लेषण शामिल है। इसके साथ Huawei Health+ की 3 महीने की मेंबरशिप मिलती है। वॉच में रोटेटिंग क्राउन में होम बटन और साइड बटन शामिल हैं। यह वॉच एंड्रॉइड 9.0 या बाद के वर्जन/आईओएस 13.0 या बाद के वर्जन का सपोर्ट करती है। यह वॉच 5 ATM और IP69K रेटिंग के साथ आती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.2 और BR + BLE, L1: GPS + GLONASS + GALILEO + BDS + QZSS, L5: GPS + GALILEO + BDS + QZSS और एनएफसी सपोर्ट शामिल है। ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए स्पीकर और माइक दिया गया है।

बैटरी बैकअप के मामले में 46 मिमी की बैटरी 14 दिनों तक इस्तेमाल की जा सकती है, वहीं सामान्य इस्तेमाल पर पर 9 दिनों तक चलती है, ऑलवेज ऑन डिस्प्ले चालू करने पर 5 दिनों तक चलती है। 42 मिमी की बैटरी 7 दिनों तक चलती है, समान्य इस्तेमाल के लिए 5 दिनों तक चलती है और ऑलवेज ऑन डिस्प्ले सपोर्ट के साथ 3 दिनों तक चलती है। 46 मिमी में ब्लैक फ्लुओरोलेस्टोमर स्ट्रैप, ब्राउन कंपोसाइट लेदर स्ट्रैप,ब्लू वोवन स्ट्रैप के साथ स्टेनलेस स्टील मिलता है। वहीं 41 मिमी में ब्लैक फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप, ब्लू फ्लोरोएलेस्टोमर स्ट्रैप, व्हाइट कंपोसाइट स्ट्रैप, ब्राउन, वोवन स्ट्रैप, गोल्ड मिलानेज स्ट्रैप के साथ स्टेनलेस स्टील मैटेरियल मिलता है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

White, Ceramic White

Display Size

33mm

Compatible OS

Android 9.0 and above, iOS 13.0 and above

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  2. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  3. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  4. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  5. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.