• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 28 घंटे तक बैटरी बैकअप देने वाले Huawei FreeArc ओपन ईयर हेडसेट हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

28 घंटे तक बैटरी बैकअप देने वाले Huawei FreeArc ओपन-ईयर हेडसेट हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Huawei FreeArc कंपनी का पहला ओपन-ईयर हेडसेट है जिसमें ईयर हुक हैं जो आउटडोर स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त हैं। डिवाइस SBC और AAC कोडेक्स को सपोर्ट करता है।

28 घंटे तक बैटरी बैकअप देने वाले Huawei FreeArc ओपन-ईयर हेडसेट हुए लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Photo Credit: Huawei

ख़ास बातें
  • Huawei FreeArc ईयरबड्स को यूके में पेश किया गया है
  • इसकी कीमत GBP 99.99 (करीब 11,000 रुपये) है
  • इन्हें यूके में हुआवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है
विज्ञापन
Huawei FreeArc ओपन-ईयर वायरलेस ऑडियो हेडसेट को मंगलवार को लॉन्च किया गया। इसका स्पेशल डिजाइन इसे पहनने वाले को बातचीत के दौरान या म्यूजिक आदि सुनते समय भी बाहरी वातावरण से जोड़े रखने में मदद करता है। यह डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ आता है। Huawei का दावा है कि ईयरबड्स IP57 रेटेड बिल्ड के साथ आते हैं, जो इन्हें धूल या पानी से सुरक्षा देने का काम करता है। Huawei FreeArc ईयरबड्स 400m तक रेंज देने का भी दावा करते हैं। इन्हें तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।

Huawei FreeArc ईयरबड्स को यूके में पेश किया गया है, जहां इसकी कीमत GBP 99.99 (करीब 11,000 रुपये) है। हेडसेट ग्रीन, ग्रे और ब्लैक कलर ऑप्शन में आते हैं। इन्हें यूके में हुआवे की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए खरीदा जा सकता है।
 

Huawei FreeArc Specifications

Huawei FreeArc 17×12mm ड्राइवर्स से लैस है। इनमें एनवायरनमेंटल नॉइज कैंसलेशन सपोर्ट भी शामिल है। Huawei के डुअल-रेजोनेटर एंटीना के साथ, FreeArc की रेंज 400 मीटर तक होने का दावा किया गया है। प्रत्येक ईयरबड 55mAh की बैटरी से लैस है, जबकि चार्जिंग केस में 510mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि यह चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 28 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। वहीं, एक बार चार्ज करने पर 20 घंटे तक वॉयस कॉलिंग टाइम देने का भी दावा किया गया है।

यह कंपनी का पहला ओपन-ईयर हेडसेट है जिसमें ईयर हुक हैं जो आउटडोर स्पोर्ट्स के लिए उपयुक्त हैं। डिवाइस SBC और AAC कोडेक्स को सपोर्ट करता है। इसमें ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी मिलती है।हेडसेट में एक डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी फीचर भी है। इसमें टच कंट्रोल्स भी हैं, जो यूजर्स को प्ले या पॉज और ट्रैक बदलने या कॉल का उत्तर देने या कट करने की सुविधा देते हैं।

Huawei FreeArc में एक ऑडियो शेयरिंग फीचर है जो एक ही Huawei फोन या टैबलेट से दो विभिन्न हुआवे ईयरबड्स कनेक्ट करने की अनुमति देता है। Android यूजर्स हेडसेट को मैनेज करने के लिए AI Life ऐप डाउनलोड कर सकते हैं, जबकि iOS डिवाइस पर Huawei Audio Connect ऐप उपलब्ध है। FreeArc ईयरबड्स का माप 45.4×18.35×47.50 mm और चार्जिंग केस का माप 67.80×67.80×26.50 mm है। ईयरबड्स का वजन लगभग 8.9 ग्राम है जबकि चार्जिंग केस का वजन लगभग 67 ग्राम है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  2. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  3. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  5. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  6. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  7. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
  8. 50MP कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ Poco X8s ग्लोबल बाजार में लॉन्च, जानें और क्या है खास
  9. Oppo Find X10 Ultra में होगा 200MP मेन कैमरा के साथ 100MP सेल्फी कैमरा! 8500mAh बैटरी
  10. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »