सिंगल चार्ज में 14 दिन चलने वाला Huawei Band 7 लॉन्च, जानें कीमत और खास फीचर्स

कंपनी का दावा है कि सिंगल फुल चार्ज के साथ यह 14 दिनों का बैटरी बैकअप दे सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 09:46 IST
ख़ास बातें
  • Huawei Band 7 में 96 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
  • यह स्मार्ट बैंड 5ATM प्रोटेक्शन के साथ आता है।
  • इसकी मोटाई 9.99mm है और वजन 16 ग्राम है।

Huawei Band 7 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 269 युआन (लगभग 3100 रुपये) है।

Photo Credit: Huawei

Huawei ने चीन में अपना नया फिटनेस बैंड Huawei Band 7 लॉन्च किया है। इस स्मार्टबैंड में 1.47 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। बैंड में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह बहुत अधिक बैटरी की खपत किए बिना ही ऑलवेज ऑन मोड में चलता है। हुवावे के इस लेटेस्ट फिटनेस ट्रैकर का वजन 16 ग्राम है। यानि कि वजन में यह बहुत अधिक हल्का तो नहीं है लेकिन, भारी भी नहीं है। कंपनी के इस लेटेस्ट वियरेबल में वे लगभग सभी फीचर्स देखने को मिल जाते हैं जो कि आजकल एक सामान्य स्मार्टबैंड में मिल रहे हैं। इसमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर है। इसके अलावा ब्लड ऑक्सीजन लेवल और महिलाओं की हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी इसमें दिए गए हैं। 
 

Huawei Band 7 price, availability

Huawei Band 7 को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसका एक स्टैंडर्ड वेरिएंट आता है जिसकी कीमत 269 युआन (लगभग 3100 रुपये) है और इसके NFC वेरिएंट की कीमत 309 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। यह वाइल्ड ग्रीन, फ्लेम रेड, ओब्सीडियन ब्लैक और नेबुला पिंक कलर्स में आता है। चीन में इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं। वियरेबल की सेल 5 मई से शुरू होगी। 
 

Huawei Band 7 specifications, features

Huawei Band 7 को Band 6 के सक्सेसर के रूप में लॉन्च किया गया है। फिटनेस बैंड में 1.47 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 194 x 368 पिक्सल है। कंपनी का कहना है कि यह बहुत अधिक बैटरी की खपत किए बिना ही ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड में चलता है। इसकी मोटाई 9.99mm है और वजन 16 ग्राम है। 

डिवाइस के दाहिनी ओर एक बटन दिया गया है जिससे इसे ऑन या ऑफ किया जा सकता है। हुवावे बैंड 7 में एक्सिलरोमीटर, जायरोस्कोप और हार्ट रेट सेंसर जैसे कई सेंसर भी हैं। यह SpO2 सेंसर से भी लैस है जो यूजर को नींद के दौरान उसके ब्लड ऑक्सीजन लेवल के बारे में बताता है। इसमें महिलाओं के लिए मेन्स्रुअल साइकिल ट्रैकिंग फीचर भी है।  
Huawei Band 7 में 96 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह स्मार्ट बैंड 5ATM प्रोटेक्शन के साथ आता है। यानि कि यह बैंड 50 मीटर पानी के भीतर गोता लगाने पर भी चालू रह सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंगल फुल चार्ज के साथ यह 14 दिनों का बैटरी बैकअप दे सकता है। अगर ऑलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर का इस्तेमाल करते हैं तो बैटरी लाइफ में कमी आएगी, ऐसा कहा गया है। इसके अलावा इस स्मार्टबैंड में 7000 से अधिक वॉच फेस हैं। यह NFC वेरिएंट में भी उपलब्ध है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल रहे पैन कार्ड नियम, जान लें, कहीं हो न परेशानी
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  2. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
  3. IPL की शुरुआत से पहले विदेशी गैर कानूनी गेमिंग ऐप्स का फैला नेटवर्क
  4. 22W चार्जिंग के साथ Ubon ने थ्री-इन-वन चार्जिंग स्टेशन किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A57 5G के साथ नया नवेला Exynos 1680 चिप लॉन्च, दमदार AI और कैमरा परफॉर्मेंस!
  6. अब फोटो से वीडियो बनाएगा Snapchat, AI Clips फीचर लॉन्च, ऐसे करें यूज
  7. Instagram ने जोड़े दो कमाल के फीचर! रील देखने वालों की मौज
  8. Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G, जानें कीमत
  9. Vivo T5 Pro में मिल सकती है 9,020mAh की बैटरी, जल्द होगा भारत में लॉन्च
  10. अब घर बैठे देखें Avatar: Fire and Ash, डेट और OTT प्लेटफॉर्म दोनों कन्फर्म
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.