Huami Amazfit GTS स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें दाम

Huami Amazfit GTS में मेटल पॉलीमर बिल्ड है और यह 20mm क्विक रीलीज सिलिकॉन स्ट्रैप्स के साथ आता है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2019 11:17 IST
ख़ास बातें
  • 12 अलग स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आता है Huami Amazfit GTS स्मार्टवॉच
  • 1.65 इंच का मोलेड डिस्प्ले है हुआमी अमेज़फिट जीटीएस स्मार्टवॉच में
  • त्योहारी सीज़न का फायदा उठाना चाहती है हुआमी
Xiaomi के वियरेबल ब्रांड Huami ने शुक्रवार को अपने Amazfit GTS स्मार्टवॉच को 9,999 रुपये में लॉन्च किया। हुआमी अमेज़फिट जीटीएस स्मार्टवॉच को पहले ऑबसिडियन ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया जाएगा। बाद में इसके स्टील ब्लू, लावा ग्रे, रोज़ पिंक और अन्य कलर वेरिएंट भी आएंगे। यह स्मार्टवॉच कई एडवांस फंक्शन के साथ आता है। इसकी बैटरी लाइफ 14 दिनों तक की है। इसमें 1.65 इंच (348x442 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है और यह कर्व्ड स्क्रीन से लैस है। अमेज़फिट जीटीसी की सेल 13 अक्टूबर से अमेज़न पर शुरू हो गई है।

Huami Amazfit GTS में मेटल पॉलीमर बिल्ड है और यह 20mm क्विक रीलीज सिलिकॉन स्ट्रैप्स के साथ आता है। इसमें 5 एटीएम वाटर रेसिस्टेंस, जीपीएस, ग्लोनास डुअल पोज़ीशन फंक्शन, ब्लूटूथ 5.0 और 24 घंटे हार्ट रेट मॉनीटरिंग की सुविधा है।
Advertisement

इस स्मार्टवॉच में बायोट्रैकर पीपीजी बायो ट्रैकिंग ऑप्टिकल सेंसर, 6-एक्सिस एक्सेलेरोमीटर, 3-एक्सिस जियोमैगनेटिक सेंसर, प्रेशर और एंबियंट लाइट सेंसर हैं।

यह 12 अलग स्पोर्ट्स मोड्स के साथ आता है जिसमें आउटडोर रनिंग, ट्रेडमिल, वाकिंग, आटरडोर/इंडोर साइकलिंग, इलेप्टिकल ट्रेनर, पूल/ ओपन वाटर स्वीमिंग, माउंटेनयिरिंग, ट्रेल रनिंग, स्किइंग और एक्सरसाइज़िंग के मोड हैं।
Advertisement

कंपनी इस प्रोडक्ट को मार्केट में पेश करके त्योहारी सीज़न का फायदा उठाना चाहती है। हुआमी का लक्ष्य है कि वह भविष्य में भारत में टॉप स्मार्टवॉच कंपनी बनेगी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Huami Amazfit GTS

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.