Honor Watch Magic की बिक्री 21 फरवरी से Amazon पर

Honor Watch Magic की बिक्री भारत में 21 फरवरी से शुरू होगी। जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 20 फरवरी 2019 17:30 IST
ख़ास बातें
  • 21 फरवरी से शुरू होगी Honor Watch Magic की बिक्री
  • हॉनर वॉच मैजिक के भारत में दो वेरिएंट हैं
  • Amazon India पर मिलेगी Honor Watch Magic

Honor Watch Magic की बिक्री 21 फरवरी से Amazon पर

हैंडसेट निर्माता कंपनी Huawei के सब-ब्रांड Honor ने पिछले महीने Honor View 20 के साथ Honor Watch Magic को लॉन्च किया था। कंपनी ने हॉनर वॉच मैजिक के फीचर्स और कीमत से तो पर्दा उठा दिया था लेकिन उपलब्धता की जानकारी नहीं दी थी। लेकिन अब हॉनर ने इस बात का खुलासा कर दिया है कि आखिर Honor Watch Magic की बिक्री भारत में कब से शुरू होगी। कंपनी की स्मार्टवॉच Honor Watch Magic एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर 21 फरवरी 2019 यानी कल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

Honor ने मंगलवार को ट्वीट करके उपलब्धता की जानकारी दी थी। Honor Watch Magic के लावा ब्लैक स्पोर्ट्स वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, इसका मूनलाइट सिल्वर वेरिएंट 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। Honor Watch Magic के फीचर्स की बात करें तो यह 5एटीएम वॉटर रेजिस्टेंट वॉच है।

स्मार्टवॉच में 1.2 इंच का एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। Honor ब्रांड के इस स्मार्टवॉच की मदद से रियल-टाइम हार्ट रेट,स्विम स्ट्रोक की पहचान करने में सक्षम, स्लिप डेटा को कैप्चर, डिस्प्ले रिमाइंडर और अन्य फीचर्स के साथ आती है। इसके अलावा आपको इस स्मार्टवॉच में जीपीएस, बैरोमीटरऔर एनएफसी सपोर्ट मिलेगा।

Honor Watch Magic में जान फूंकने के लिए 178 एमएएच की बैटरी गई है जो फुल चार्ज होने पर 7 दिनों तक बैकअप प्रदान करती है। आप हॉनर वॉच मैजिक को ब्लूटूथ 4.2 एलई के जरिए एंड्रॉयड या iOS डिवाइस से आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं। Honor ब्रांड की यह पहली स्मार्टवॉच है जो भारत में अन्य वीयरेबल प्रोडक्ट से मुकाबला करेगी। याद करा दें कि हॉनर ने अपनी इस स्मार्टवॉच को पिछले साल नवंबर में चीन में उतारा था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honor, Honor Watch Magic, Amazon

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  8. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  2. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G भारत में लॉन्च, सेफ्टी के लिए मिलेगा Sanchar Saathi सपोर्ट; यहां जानें कीमत और सेल डिटेल्स
  5. iPhone की कीमत में आ जएगी प्रीमियम कार! Duo के स्पेशल Caviar एडिशन की कीमत जानकर चौंक जाएंगे
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  7. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  8. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  9. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  10. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.