Honor Watch GS 4, Honor Band 9 हुई लॉन्च, 14 दिनों की बैटरी लाइफ, जानें कीमत और फीचर्स

Honor Watch GS 4 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 466 x 466 पिक्सल, पिक्सल डेंसिटी 326 पीपीआई और कस्टमाइजेबल वॉच फेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 10:31 IST
ख़ास बातें
  • Honor Watch GS 4 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Honor Band 9 में 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Honor Watch GS 4 के गैलेक्सी शटल की कीमत CNY 999 (लगभग 11,500 रुपये) है।

Honor Watch GS 4 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

Honor Watch GS 4 को Honor Band 9 के साथ चीन में लॉन्च किया गया था। ये स्मार्ट वियरेबल्स कई डिजाइन और कनेक्टिविटी ऑप्शन में पेश किए गए हैं। Band 9 पहले से ही देश में खरीदने के लिए उपलब्ध है, जबकि Watch GS 4 इस महीने के आखिर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। ये मॉडल कई वॉच फेस के साथ पहले से इंस्टॉल आते हैं और कई स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करते हैं। ये स्मार्टवॉच एंड्रॉइड 9.0 या आईओएस 11.0 और बाद के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले डिवाइसेज के साथ काम करती हैं। यहां हम आपको Honor Watch GS 4 और Honor Band 9 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Honor Watch GS 4 और Honor Band 9 की कीमत


Advertisement
Honor Watch GS 4 के गैलेक्सी शटल ऑप्शन की कीमत CNY 999 (लगभग 11,500 रुपये) है, जबकि जैस्पर एस्ट्रोलैब और स्टारी स्काई एक्सप्लोरेशन वेरिएंट CNY 1,199 (लगभग 13,800 रुपये) पर लिस्ट हैं। स्मार्टवॉच के सभी वेरिएंट वर्तमान में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और 24 मार्च से Honor Mall वेबसाइट और अन्य ऑनलाइन रिटेल स्टोर के जरिए चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।

इस बीच Honor Band 9 को ब्लैक, ब्लू और पर्पल शेड्स में पेश किया गया है और इसकी कीमत CNY 249 (लगभग 2,900 रुपये) है। स्मार्ट बैंड के हाई-एंड एनएफसी-सपोर्ट वेरिएंट की कीमत CNY 299 (लगभग 3,400 रुपये) है। यह मॉडल वर्तमान में चीन में Honor Mall वेबसाइट और अन्य चुनिंदा ऑनलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध है।


Advertisement
Honor Watch GS 4 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Honor Watch GS 4 में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 466 x 466 पिक्सल, पिक्सल डेंसिटी 326 पीपीआई और कस्टमाइजेबल वॉच फेस है। यह स्मार्टवॉच ब्लड ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट, स्लीप पैटर्न, स्ट्रेस लेवल ट्रैक करने में मदद करती है। वॉच से लिया किया गया सारा डाटा ऑनर हेल्थ एप्लिकेशन के साथ सिंक है। यह 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 5ATM रेटिंग के साथ आता है। स्मार्टवॉच 32MB RAM और 4GB इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आती है।

स्मार्टवॉच ब्लूटूथ 5.0, NFC और ड्यूल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस कनेक्टिविटी को सपोर्ट करती है। इसमें 451mAh की बैटरी है जो कि 14 दिनों तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। 5 मिनट की फास्ट चार्जिंग के साथ Watch GS 4 एक दिन तक चलती है, जबकि GPS ट्रैकिंग ऑन होने पर, यह 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यह मैग्नेटिक पोगो पिन चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वॉच कैमरा कंट्रोल, मौसम अपडेट एक्सेस और वीचैट पे भी प्रदान करती है। स्मार्टवॉच के केस का वजन 44 ग्राम है और साइज 45.9 मिमी x 45.9 मिमी x 10.5 मिमी है।


Advertisement
Honor Band 9 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Honor Band 9 में 1.57 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 256 x 402 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 60Hz और 302ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह बल्ड ऑक्सीजन, हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग प्रदान करता है और 96 से ज्यादा प्री-इंस्टॉल्ड स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करता है। यह स्मार्ट बैंड 5ATM रेटिंग के साथ आता है और Honor Health ऐप के साथ कंपेटिबल है। यह 4MB RAM और 48MB ROM से लैस है। Honor के अनुसार, Honor Band 9 की बैटरी 14 दिनों तक आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। यह मैग्नेटिक पोगो पिन चार्जिंग और ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी का भी सपोर्ट करती है। केस का वजन 16.3 ग्राम है और साइज 43 मिमी x 27.88 मिमी x 9.49 मिमी है।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Blue, Purple

Dial Shape

Rectangle

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  2. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  6. 100W पावर वाला ब्लूटूथ स्पीकर JBL ने किया लॉन्च, 8 घंटे चलती है बैटरी!
  7. Google Pay बन गया फैशन हब, सिर्फ पेमेंट ऐप नहीं खरीदारी भी कर सकेंगे
  8. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  9. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  10. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.