14 दिन की बैटरी लाइफ के साथ Honor Watch GS 3 लॉन्च, जानें प्राइस...

Honor Watch GS 3 स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है। यह Streamer Classic, Around the World Voyage और Racing Pioneer नामक कलर ऑप्शन के साथ आती है।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 11 जनवरी 2022 13:58 IST
ख़ास बातें
  • Honor Watch GS 3 में 1.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले फीचर किया गया है
  • हॉनर वॉच जीएस 3 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • वॉच में 32MB रैम और 4 जीबी स्टोरेज मौजूद है
Honor Watch GS 3 को चीन में Huawei सब-ब्रांड Honor की लेटेस्ट स्मार्टवॉच के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया वियरेबल 3D कर्व्ड ग्लास व स्टेनलैस स्टील बॉडी के साथ आता है। हॉनर वॉच जीएस 3 में 8-channel photoplethysmography (PPG) हार्ट-रेट मॉनिटर दिया गया है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह 97 प्रतिशत सटिक हार्ट-रेट मॉनिटर करता है। इस स्मार्टवॉच में 1.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। हॉनर वॉच जीएस 3 में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड और 451mAh बैटरी मौजूद है, जो कि 14 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है।
 

Honor Watch GS 3 price, availability

Honor Watch GS 3 स्मार्टवॉच की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है। यह Streamer Classic, Around the World Voyage और Racing Pioneer नामक कलर ऑप्शन के साथ आती है। चीन में Streamer Classic और Around the World Voyage कलर ऑप्शन की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,300 रुपये) है और Racing Pioneer मॉडल की कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,000 रुपये) है।
Advertisement

फिलहाल, Honor Watch GS 3 के भारत लॉन्च को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Honor Watch GS 3 specifications

हॉनर वॉच जीएस 3 में 1.43 इंच एमोलेड डिस्प्ले फीचर किया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल है व पिक्सल डेनसिटी 326 पीपीआई है। वॉच का डायल 45.9mm का है। वॉच में फुल-स्क्रीन टच कंट्रोल दिया गया है, जिसमें स्लाइडिंग और अप-एंड-डाउन, लेफ्ट-राइट, टैब और लॉन्ग-प्रेस जैसे ऑपरेशन शामिल हैं। स्मार्टवॉच 316L low-carbon स्टैनलेस स्टिल व Nappa leather स्ट्रैप से बनी है। वॉच में 32 एमबी रैम और 4 जीबी स्टोरेज मौजूद है।
Advertisement

जैसा कि हमने बताया वियरेबल में 8-channel photoplethysmography (PPG) हार्ट-रेट मॉनिटर दिया गया है, जिसको लेकर कहा गया है कि यह 97 प्रतिशत सटिक हार्ट-रेट मॉनिटर करता है।

Honor ने वॉच में हेल्थ-ट्रेकिंग फीचर्स प्रदान किए हैं, जिनमें 24/7 हार्ट रेट मॉनिटरिंग, नाइट स्लिप ट्रेकिंग और ब्लड ऑक्सिज़न लेवल मापने के लिए SpO2 मॉनिटर दिया है। लो-ब्लड ऑक्सिज़न होने पर वॉच वाइब्रेशन के जरिए वॉर्निंग प्रदान करती है।
Advertisement

Bluetooth v5 के जरिए स्मार्टवॉच को स्मार्टफोन से पेयर किया जा सकता है, जिसके बाद आप फोन के नोटिफिकेशन और मैसेद आदि को वॉच में पा सकते हैं। एक क्लिक पर इस वॉच में रिप्लाई फीचर मिलता है। इस क्लिक से आप फोन कॉल को आसंर व रिजेक्ट कर सकते हैं। इस वॉच में स्पीकर और माइक्रोफोन का सपोर्ट भी मिलता है। इस वॉच को Android 6.0 और iOS 9.0 व इससे ऊपर के वर्ज़न पर काम करने वाले स्मार्टफोन से पेयर किया जा सकता है।

सेंसर की बात करें, तो आपको वॉच में एक्सेलेरोमीटर, जायरो सेंसर, जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, एयर प्रेशर सेंसर और कैपेसिटिव सेंसर मिलते हैं। Honor Watch GS 3 में NFC चिप मौजूद है और यह चीन में Alipay को सपोर्ट करता है। यह वॉटर रसिस्टेंस के लिए 5ATM (50-मीटर) सर्टिफिकेशन के साथ आती है।
Advertisement

वॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मौजूद हैं, जिसमें 85 कस्टम स्पोर्ट्स मोड और 10 से अधिक प्रोफेशनल स्पोर्ट्स मोड शामिल हैं। इसके अलावा, वॉच में आपको म्यूज़िक, अलार्म क्लॉक, टॉर्च, टाइमर, मोबाइल फोन सर्च और रिमोट कंट्रोल कैमरा 20 जैसे बेसिक फंक्शन भी मिलेंगे।
Advertisement

वॉच में 451mAh की बैटरी मिलती है, जो कि सिंगल चार्ज पर 14 दिन तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। जीपीएस ट्रेकिंग के साथ इसका इस्तेमाल 30 घंटे तक किया जा सकता है। Honor Watch GS 3 को 5 मिनट के चार्ज पर पूरा दिन इस्तेमाल किया जा सकता है।

वॉच का डायमेंशन 45.9×45.9×10.5mm और भार 44 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Strap Colour

Black, Blue

Display Size

36mm

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Leather

Dial Shape

Round

Display Type

AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  5. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  6. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.