Honor Watch 5 Pro लॉन्च: इस घड़ी में कंपनी ने डाल दिया पूरा AI सिस्टम, ECG भी करती है! जानें कीमत

Honor Watch 5 Pro लॉन्च हो गई है। यह एडवेंचर और हेल्थ-कॉन्शस यूजर्स के लिए AI पावर्ड फिटनेस फीचर्स, स्मार्ट हेल्थ सेंसर और लंबी बैटरी लाइफ वाली फ्लैगशिप स्मार्टवॉच है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2025 16:08 IST
ख़ास बातें
  • IP68 + IP69 + IP69K और 5ATM रेटिंग के साथ वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट
  • YOYO AI और DeepSeek फीचर्स, AI पर्सनल कोचिंग और स्मार्ट हेल्थ ट्रैकिंग
  • Bluetooth वर्जन की कीमत चीन में 1,599 युआन (लगभग 19,700 रुपये) है

Honor Watch 5 Pro के Bluetooth वर्जन की कीमत चीन में 1,599 युआन  (लगभग 19,700 रुपये) है।

Photo Credit: Honor

Honor ने अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टवॉच Watch 5 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टवॉच के साथ कंपनी ने इवेंट में Magic 8 सीरीज, Earbuds 4 और MagicPad 3 Pro को भी पेश किया। नई Watch 5 Pro में प्रीमियम लुक के साथ-साथ रग्ड और वॉटर-डस्ट रेसिस्टेंट बिल्ड मिलता है।  वॉच में YOYO AI और DeepSeek का इंटीग्रेशन है। इसके अलावा, Watch 5 Pro में eSIM सपोर्ट मिलता है। स्मार्टवॉच AMOLED पैनल के साथ आता है और स्क्रीन का साइज 1.5 इंच है। इसमें ECG रिकॉर्डिंग के साथ-साथ अन्य सभी कॉमन हेल्थ फीचर्स मिलते हैं, जिनमें हार्ट रेट मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन मॉनिटरिंग शामिल है।

Honor Watch 5 Pro के Bluetooth वर्जन की कीमत चीन में 1,599 युआन  (लगभग 19,700 रुपये) रखी गई है। वहीं, इसके eSIM वर्जन की कीमत 1,699 युआन (लगभग 21,000 रुपये) है। प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं और कंपनी के मुताबिक, सेल 23 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। वॉच Explorer, Astronomer, Climber, Pioneer और Voyager कलर ऑप्शन में खरीदी जा सतकी है।

Advertisement

Honor Watch 5 Pro में IP68 + IP69 + IP69K और 5ATM रेटेड बिल्ड मिलता है, जो इसे पानी और धूल दोनों से सुरक्षित बनाता है। इसमें 1.5-इंच का सर्कुलर AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 466 x 466 पिक्सल और पिक्सल डेंसिटी 310 PPI है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर वॉच ब्लूटूथ मोड में 15 दिन तक चल सकती है, जबकि स्टैंडअलोन eSIM मोड में यह लगभग 3 दिन तक टिकती है।

हेल्थ ट्रैकिंग के लिए Honor ने वॉच में हार्ट रेट, कैलोरीज, ब्लड ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर, ECG रिकॉर्डिंग समेत कई सेंसर दिए हैं। फिटनेस के लिए AI पर्सनल कोच रनिंग और एक्सरसाइज के लिए गाइड करता है और यूजर के फिटनेस लेवल के हिसाब से ट्रेनिंग प्लान तैयार करता है। आंखों की प्रोटेक्शन के लिए इसे TUV Rheinland सर्टिफिकेशन प्राप्त है। इसके अलावा Watch 5 Pro में eSIM सपोर्ट भी है

Honor स्मार्टवॉच में WeChat सपोर्ट भी मिलता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में स्मार्टवॉच डुअल-फ्रीक्वेंसी ट्रिपल-सैटेलाइट एंटीना, NFC और Bluetooth 5.2 के साथ आता है। AI और स्मार्ट फीचर्स Watch 5 Pro का बड़ा आकर्षण हैं। वॉच में YOYO AI और DeepSeek का इंटीग्रेशन है। यह फीचर्स वॉच फेस कस्टमाइजेशन, वॉइस रिकॉर्डिंग विथ ट्रांसक्रिप्शन, रिस्ट जेस्चर्स और अन्य AI पावर्ड फीचर्स को सपोर्ट करते हैं।

Advertisement

Honor Watch 5 Pro के डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन क्या है?

Watch 5 Pro में 1.5-इंच AMOLED डिस्प्ले है, 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 310 PPI के साथ।

बैटरी लाइफ कितनी है?

Bluetooth मोड में 15 दिन और eSIM मोड में लगभग 3 दिन का दावा किया गया है।

यह वॉच हेल्थ और फिटनेस ट्रैकिंग को सपोर्ट करती है?

हां, इसमें हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन, ब्लड प्रेशर, कैलोरी और ECG जैसे सेंसर हैं।

Advertisement

Watch 5 Pro में AI फीचर्स क्या हैं?

YOYO AI और DeepSeek सपोर्ट फिटनेस कोचिंग, वॉच फेस कस्टमाइजेशन, वॉइस रिकॉर्डिंग और रिस्ट जेस्चर्स के लिए उपलब्ध हैं।

कौन-कौन से वर्जन और कलर ऑप्शंस उपलब्ध हैं?

Bluetooth और eSIM वर्जन दोनों उपलब्ध हैं। कलर ऑप्शन्स में Explorer, Astronomer, Climber, Pioneer और Voyager शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.