मात्र 1999 रुपये में आई Apple Watch जैसी दिखने वाली Hammer Ace 3.0, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ गजब फीचर्स से लैस

Hammer Ace 3.0 Launched: स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Hammer Ace 3.0 में 1.85 इंच की बड़ी टचस्क्रीन दी गई है जो 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 16 मार्च 2023 13:28 IST
ख़ास बातें
  • Hammer ने Hammer Ace 3.0 स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।
  • Hammer Ace 3.0 में 1.85 इंच की बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है।
  • Hammer Ace 3.0 स्मार्टवॉच की कीमत 1,999 रुपये है।

Hammer Ace 3.0

Photo Credit: Hammer

Hammer Ace 3.0 Launched: वियरेबल कंपनी Hammer ने Hammer Ace 3.0 स्मार्टवॉच को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस हाई रिजॉल्यूशन डिस्प्ले और कस्टमाइजेबल वॉच फेस के साथ आता है। इस स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग का फंक्शन है, जो वॉच में कॉलिंग को सपोर्ट भी करता है। यह वॉच एक बार चार्ज करने पर 5 दिनों का बैटरी बैकअप देने का वादा करती है। यहां हम आपको Hammer Ace 3.0 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।  

Hammer Ace 3.0 की कीमत और उपलब्धता

Hammer Ace 3.0 स्मार्टवॉच को भारत में 1,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टवॉच को Hammeronline.in से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन के तौर पर यह सिर्फ ब्लैक कलर में ही आती है।

Hammer Ace 3.0 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Hammer Ace 3.0 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो इसमें 1.85 इंच की बड़ी टचस्क्रीन डिस्प्ले दी गई है जो 500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है की यह स्मार्टवॉच सूरज की सीधे रोशनी में भी अच्छी रीडेबिलिटी देती है। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग फंक्शन के साथ आती है, जिसका मतलब है की यूजर्स डायरेक्ट वियरेबल से ही कॉल कर सकते हैं। वहीं इस वॉच में 50 कॉन्टैक्ट तक स्टोर करने की भी क्षमता है।

Hammer Ace 3.0 स्मार्टवॉच 60 स्पोर्ट्स मोड प्रदान करती है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इस वॉच में हार्ट रेट सेंसर और SpO2 मॉनिटर दिया गया है। वियरेबल नींद को भी ट्रैक कर सकती है। यह वॉच वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और मैटेलिक बिल्ड से भी लैस है। बैटरी बैकअप की बात करें तो कंपनी का दावा है कि स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज में 5 दिनों तक का बैटरी बैकअप प्रदान कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cheapest Smartwatch, Smartwatch Under 2000

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  2. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  3. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ला रही नया सस्ता फोन! लिस्टिंग में आया नजर
  2. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  3. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  4. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  5. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  6. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  7. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  8. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  9. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.