गूगल के एंड्रॉयड वियर स्मार्टवॉच की तस्वीरें लीक

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 12 जुलाई 2016 18:39 IST
पिछले हफ्ते रिपोर्ट आई थी कि सर्च कंपनी गूगल दो नए एंड्रॉयड वियर स्मार्टवॉच पर काम कर रही है। अब इन स्मार्टवॉच की तस्वीरें इंटरनेट पर सार्वजनिक हुई हैं। पुरानी रिपोर्ट में जानकारी दी गई थी कि इन स्मार्टवॉच को 'एंजलफिश' और 'सोर्डफिश' कोडनेम से जाना जाएगा। और इन्हें साल के अंत तक नेक्सस डिवाइस के साथ लॉन्च किया जाएगा।

इन तस्वीरों को एंड्रॉयड पुलिस द्वारा लीक किया गया है। सूत्रों की गोपनीयता बनाए रखने के मकसद से इन तस्वीरों को फिर से बनाया गया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि तस्वीरें लीक हुई फोटो का वास्तविक रूपांतरण हैं। मार्केट में लॉन्च किए जाने वाला प्रोडक्ट ऐसा ही होगा, इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

एंजलफिश इन दोनों स्मार्टवॉच में से महंगा वाला वेरिएंट है। यह सोर्डफिश वेरिएंट से ज्यादा बड़ा और मोटा होगा। इस बिल्ड में अलग से नज़र आने वाला एक क्राउन बटन दिया गया है। इसके अलावा टॉप और बॉटम में शोल्डर बटन दिए गए हैं। डिस्प्ले पर एंड्रॉयड वियर 2.0 का कस्टम स्क्रीन मौजूद है।

यह स्मार्टवॉच सेल्युलर कनेक्टिविटी (जीपीएस और एलटीई सपोर्ट) के साथ आएगा, यानी यह स्मार्टफोन के साथ पेयर किए बिना भी अपना काम बखूबी पूरा करेगा।
Advertisement

सोर्डफिश दिखने में ज्यादा छोटा स्मार्टवॉच है। इसमें मात्र एक बटन है जो बायीं तरफ मौजूद है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गूगल ने फ्लैट टायर डिजाइन की कमी को दूर करने के लिए ज्यादा मोटा बेज़ल दिया है जो डिस्प्ले और रिंग के बीच मौजूद है। इस कारण से स्क्रीन ज्यादा छोटा हो गया है। सोर्डफिश एंड्रॉयड वियर मोड वॉच बैंड्स के साथ काम करेगा। यह जीपीएस और एलटीई को नहीं सपोर्ट करेगा। इसमें हार्ट रेट मॉनीटर भी नहीं होगा।
Advertisement

इन स्मार्टवॉच की ब्रांडिंग के बारे में अभी कुछ नहीं पता चल पाया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Android, Android Wear, Angelfish, Google, Swordfish, Wearables
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.