गूगल अगले साल लॉन्च करेगी दो फ्लैगशिप एंड्रॉयड स्मार्टवॉच

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 दिसंबर 2016 14:38 IST
गूगल ने हाल ही मे टेक स्टार्टअप क्रोनोलॉजिक्स की टीम का अधिग्रहण किया था। ऐसा लगता है कि कंपनी का उद्ददेश्य अब अपने एंड्रॉयड वियर ओएस को अपडेट करने पर है। अब ख़बर है कि कंपनी अगले साल अपने दो फ्लैगशिप एंड्रॉयड वियर 2.0 स्मार्टवॉच लॉन्च करने की योजना बना रही है। लेकिन ताजा रिपोर्ट में उन पुरानी ख़बरों का खंडन किया है कि ये स्मार्टवॉच गूगल या पिक्सल ब्रांड के तहत लॉन्च नहीं होंगे।

द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल के एंड्रॉयड वियर के प्रोडक्ट मैनेजर जेफ़ चैंग ने कहा कि, कंपनी की आने वालीं दो नई स्मार्टवॉच में पहली बार एंड्रॉयड वियर 2.0 ओएस होगा। ख़ास बात है  कि ये स्मार्टफोन गूगल या पिक्ल ब्रांड के तहत पेश नहीं किए जाएंगे। बल्कि इन्हें  निर्माता कंपनी के ब्रांड के नाम से ही पेश किया जाएगा।

हालांकि चैंग ने स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनी के नाम के बारे में जानकारी नहीं दी। उन्होंने कहा कि कंपनी ने एंड्रॉयड वियर डिवाइस पर पहले भी काम किया है। नई स्मार्टवॉच के पेश होने के बाद दूसरी स्मार्टवॉच के भी एंड्रॉयड वियर 2.0 पर अपग्रेड होने की उम्मीद है। सर्च दिग्गज कंपनी जनवरी में अपने एंड्रॉयड वियर 2.0 के फाइनल डेवलेपर प्रिव्यू को जारी करेगी।

हालांकि, सभी स्मार्टवॉच को एंड्रॉयड वियर 2.0 पर अपग्रेड नहीं किया जाएगा। गूगल के मुताबिक, अधिकतर लेटेस्ट वेरिएंट को अपग्रेड किया जाएगा। इन लिस्टेड वेरिएंट में मोटो 360 जेन 2, मोटो 360 स्पोर्ट, एलजी वॉच अर्बेन सेकेंड एडिशन एलटीई, एलजी वॉच अर्बेन, एलजी जी वॉच आर, पोलर एम600, कैसियो स्मार्ट आउटडोर वॉच, निक्सॉन मिशन, टैग ह्यूर कनेक्टेड, फॉसिल क्यू वांडर, फॉसिल क्यू मार्शल, फॉसिल क्यू मार्शल, फॉसिल क्यू फाउंडर, माइकल कॉर्स एक्सेस ब्रैडशाॉ स्मार्टवॉच, माइकल कॉर्स एक्सेस डिलेन स्मार्टवॉच, हुवावे वॉच, हुवावे वॉच लेडीज़, असूस ज़ेनवॉच 2 और असूस ज़ेनवॉच 3 शामिल हैं।
Advertisement

एंड्रॉयड वियर 2.0 के नए फ़ीचर की बात करें तो अब गूगल प्ले, स्टैंडअलोन ऐप के लिए सपोर्ट सपोर्ट आ गया है। और अब इसके लिए फोन के काम करने कू जरूरत नहीं होगी। गूगल असिस्टेंट के लिए भी सपोर्ट आ गया है। इसके अलावा हार्डवेयर की निर्भरता वाले सपोर्ट जैसे एंड्रॉयड पे भी उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Smartwatches, Wearables, Android, Smartwatches

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
संबंधित ख़बरें
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.