Google Pixel Watch 3 में मिलेगी अपग्रेड डिस्प्ले, ज्यादा ब्राइटनेस और दो स्क्रीन साइज

Google Pixel Watch 3 की डिस्प्ले 2000 निट्स से ज्यादा की पीक ब्राइटनेस प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 जुलाई 2024 12:21 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel Watch 3 में स्लिम बेजेल्स दिए जाएंगे।
  • Google Pixel Watch 3 की डिस्प्ले 2000 निट्स से ज्यादा पीक ब्राइटनेस देगी।
  • Google Pixel Watch 3 फाइंड माई डिवाइस का सपोर्ट करती है।

Google Pixel Watch 2 में AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Google

Google कथित तौर पर अपनी नेक्स्ट जनरेशन की पिक्सल स्मार्टवॉच Google Pixel Watch 3 पर काम कर रहा है। आगामी पिक्सल सीरीज स्मार्टवॉच, पिछले मॉडल के मुकाबले सुधार के साथ आने की उम्मीद है। एक लीक में दावा किया गया है कि Pixel Watch 3 में डिस्प्ले, बैटरी लाइफ समेत काफी कुछ में अपग्रेड होगा। लीक्स में आगामी स्मार्टवॉच के बारे में काफी कुछ खुलासा हुआ है। यहां हम आपको Pixel Watch 3 स्मार्टवॉच के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Google Pixel Watch 3 Features


AndroidAuthority के अनुसार, Google Pixel Watch 3 की एक झलक पेश हुई है। पहले स्मार्टवॉच के 2 साइज वेरिएंट आने का सुझाव दिया गया था जिसकी इस लीक में भी पुष्टि हुई है। स्मार्टवॉच 41 मिमी और 45 मिमी साइज में आती है। ये दो डिस्प्ले साइज सेल्युलर और वाईफाई दोनों ऑप्शन में उपलब्ध होंगे। बड़े वर्जन को Pixel Watch 3 XL नाम दिया जा सकता है।

कई यूजर्स ने Google Pixel Watch से संबंधित कई शिकायतें की थीं, जिसमें डिस्प्ले और बैटरी लाइफ शामिल है। हालांकि, Pixel Watch 3 में स्लिम बेजेल्स के साथ नया डिजाइन मिल सकता है, जिसकी माप सिर्फ 4.5 मिमी है जो कि पिछले मॉडल की तुलना में कम है। इसके अलावा डिस्प्ले 2000 निट्स से ज्यादा की पीक ब्राइटनेस प्रदान करेगी। आपको बता दें कि Pixel Watch 2 सिर्फ 1,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस प्रदान करती है। UWB सपोर्ट अब Pixel Watch 3 में आ सकता है जो कि पहले Pixel Watch 2 पर आने की उम्मीद थी।

पहले यह स्मार्टवॉच FCC सर्टिफिकेशन पर नजर आई थी। UWB के साथ नेक्स्ट जनरेशन की Pixel Watch 3 फाइंड माई डिवाइस का सपोर्ट करती है। अन्य फंक्शन में एक डिजिटल कार की शामिल हो सकती है क्योंकि कई कार निर्माता पहले से ही इस टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करते हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो Google की नई स्मार्टवॉच सिल्वर, ब्लैक और गोल्ड केस जैसे कई कलर ऑप्शन में आएगी, जिन्हें हेजल, ओब्सीडियन, पोर्सिलेन और रोज क्वार्ट्ज के साथ जोड़ा गया है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ज्यादा मोबाइल देखने से बढ़ रही माइग्रेन की समस्या
#ताज़ा ख़बरें
  1. E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
  3. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  4. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  5. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  7. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  9. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  10. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.