Pixel मोबाइल पर कनेक्ट होंगे 1 साथ 2 हेडफोन

Google के Pixel Buds Pro 2 को भी Adaptive Audio और Loud Noise Protection जैसे स्मार्ट फीचर्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 7 सितंबर 2025 08:30 IST
ख़ास बातें
  • Pixel 8 और नए मॉडल्स पर Auracast सपोर्ट जारी
  • एक साथ कई हेडफोन्स पर म्यूजिक शेयरिंग की सुविधा
  • Pixel Buds Pro 2 में Adaptive Audio और Loud Noise Protection फीचर्स

Pixel Buds Pro 2 में जल्द ही Adaptive Audio फीचर मिलेगा

Photo Credit: Google

Google ने आखिरकार Pixel फोन यूजर्स के लिए Bluetooth LE Audio Auracast सपोर्ट रोलआउट कर दिया है। इसका मतलब है कि अब आपको अपने दोस्त को गाना सुनाने के लिए फोन पास करने या एक-एक ईयरबड शेयर करने की झंझट नहीं होगी। Pixel 8 और उसके बाद आए सभी मॉडल्स पर अब आप एक साथ दो या उससे ज्यादा हेडफोन कनेक्ट करके म्यूजिक, मूवी या पॉडकास्ट का मजा शेयर कर पाएंगे, वो भी पूरी तरह सिंक में। ये कदम Google को Samsung और Xiaomi जैसी कंपनियों की कतार में खड़ा कर देता है, जो पहले ही ये फीचर अपने यूजर्स को दे रही थीं। लेकिन Pixel यूजर्स के लिए ये अपडेट खास इसलिए है क्योंकि इसे Google ने अपने Android इकोसिस्टम में और भी स्मार्ट टच के साथ पेश किया है।

Auracast का मकसद सिर्फ दो हेडफोन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पब्लिक ऑडियो ब्रॉडकास्टिंग जैसा एक्सपीरियंस देता है। Pixel यूजर्स अपने फोन से एक प्राइवेट ब्रॉडकास्ट शुरू कर सकते हैं और QR कोड या Fast Pair की मदद से दोस्तों को तुरंत कनेक्ट करवा सकते हैं। इससे म्यूजिक शेयरिंग पहले से कहीं आसान और मजेदार हो जाएगी।

Advertisement

कैसे करें यूज?

  • Pixel 8 या उससे नए फोन पर ब्लूटूथ ऑन करें।
  • दोनों हेडफोन LE Audio Auracast को सपोर्ट करने चाहिए।
  • पहले हेडफोन को नॉर्मली कनेक्ट करें।
  • इसके बाद Bluetooth सेटिंग्स में जाकर दूसरा हेडफोन कनेक्ट करें।
  • चाहें तो Auracast प्राइवेट ब्रॉडकास्ट शुरू करके QR कोड शेयर करें।

Google ने फिलहाल कुछ Sony हेडफोन्स और ईयरबड्स के लिए सपोर्ट कन्फर्म किया है, जैसे WF-1000XM5, WH-1000XM6, InZone Buds और LinkBuds सीरीज। साथ ही, कुछ हियरिंग एड्स और Xiaomi व Samsung के Auracast-सपोर्टेड डिवाइस भी कनेक्ट किए जा सकते हैं। जो हेडफोन्स LE Audio-कंपेटिबल नहीं है, उनमें यह फीचर काम नहीं करेगा।

Advertisement

Pixel अपडेट्स के साथ कंपनी ने अपने ऑडियो हार्डवेयर में भी सुधार की घोषणा की है। Pixel Buds Pro 2 में जल्द ही Adaptive Audio फीचर मिलेगा, जो Active Noise Cancellation और Environmental Awareness का कॉम्बिनेशन होगा। इसमें Loud Noise Protection भी दिया जाएगा, जो अचानक तेज आवाज आने पर वॉल्यूम अपने आप कम कर देगा।

Google का मानना है कि LE Audio सपोर्ट सिर्फ एक नया फीचर नहीं बल्कि ऑडियो टेक्नोलॉजी में बड़ा बदलाव है, जो यूजर्स को ज्यादा कनेक्टेड और स्मार्ट लिसनिंग एक्सपीरियंस देगा।

Auracast क्या है?

Auracast, Bluetooth LE Audio की एक नई तकनीक है, जो यूज़र्स को एक साथ कई हेडफोन्स पर सिंक्ड ऑडियो शेयर करने देती है।

Advertisement

Google Pixel में Auracast कब से उपलब्ध है?

Google Pixel 8 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल्स में यह फीचर अब सॉफ्टवेयर अपडेट के जरिए उपलब्ध है।

Auracast का इस्तेमाल कैसे करें?

Pixel में Bluetooth सेटिंग्स से पहले एक हेडफोन कनेक्ट करें, फिर दूसरा Auracast-सपोर्टेड हेडफोन जोड़ें। चाहें तो QR कोड/ Fast Pair से भी कनेक्ट कर सकते हैं।

कौन-कौन से हेडफोन्स Auracast सपोर्ट करते हैं?

Google ने फिलहाल कुछ Sony हेडफोन्स (जैसे WF-1000XM5, WH-1000XM6, InZone Buds) और Auracast-सपोर्टेड हियरिंग एड्स के लिए सपोर्ट कन्फर्म किया है।

Advertisement

क्या Pixel Buds Pro 2 में भी नए फीचर्स आएंगे?

हां, Pixel Buds Pro 2 को Adaptive Audio और Loud Noise Protection जैसे अपग्रेड मिलने वाले हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Auracast, Pixel Auracast, Google, Google Pixel, Pixel Buds Pro 2
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  3. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  4. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  5. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  6. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  7. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  8. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  9. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  10. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.