Google I/O 2022: गूगल ने पेश की शानदार Pixel Watch और Pixel Buds Pro, एप्पल और सैमसंग के छूटेंगे पसीने

Google Pixel Watch ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Wear OS UI पर काम करती है। इस वॉच में सर्कुलर डिस्प्ले और मिनिमल बैजल के साथ कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। Pixel Watch में Google के Google Assistant, Google Maps और Google Wallet जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 12 मई 2022 10:23 IST
ख़ास बातें
  • Google Pixel Watch ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Wear OS UI पर काम करती है।
  • Google Pixel Buds Pro में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है।
  • Google Pixel Buds Pro की कीमत 199 डॉलर यानी कि 15,400 रुपये है।

Google Pixel Watch ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Wear OS UI पर काम करती है।

Photo Credit: Google

Google I/O 2022 के दौरान कंपनी की पहली स्मार्टवॉच Google Pixel Watch ने एंट्री ली है। कंपनी की नई स्मार्टवॉच में एप्पल वॉच के विपरीत सर्कुलर डोम्ड डिजाइन दिया गया है। पिक्सल वॉच में अलग-अलग कलर ऑप्शऔर फिटनेस ट्रैकिंग फीचर्स भी दिए गए हैं। Pixel वॉच के अलावा, Google ने Pixel Buds Pro को अपने लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) ईयरबड्स के तौर पर Apple के AirPods Pro और Samsung के Galaxy Buds Pro की टक्कर में उतारा है।
 

Google Pixel Watch और Pixel Buds Pro की कीमत


Advertisement
कंपनी ने अभी Google Pixel Watch की कीमत का खुलासा नहीं किया है। Google ने कहा कि स्मार्टवॉच सबसे पहले अमेरिका में उपलब्ध होगी। वहीं दूसरी ओर Google Pixel Buds Pro की कीमत 199 डॉलर यानी कि 15,400 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो यह ईयरबड्स Charcoal, Coral, Fog और Lemongrass कलर में उपलब्ध होंगे। उपलब्धता की बात करें तो यह 21 जुलाई से अमेरिका में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। Pixel Watch और Pixel Buds Pro भारत में लॉन्च होंगे या नहीं इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
 

Google Pixel Watch के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Google Pixel Watch ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर Wear OS UI पर काम करती है। इस वॉच में सर्कुलर डिस्प्ले और मिनिमल बैजल के साथ कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। Pixel Watch में Google के Google Assistant, Google Maps और Google Wallet जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। वहीं Google ने Pixel Watch को Wear OS के लिए होम ऐप का उपयोग करके स्मार्ट होम डिवाइस के लिए रिमोट के रूप में भी कंपेटिबल बनाया है। इससे आप अपने थर्मोस्टेट को एडजस्ट कर सकते हैं या अपनी कलाई से डायरेक्ट लाइट ऑन या ऑफ कर सकते हैं। इस वॉच में कई फिटनेस फीचर्स होने के सा कंटीन्यूस हार्ट रेट और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
Advertisement
 

Google Pixel Buds Pro के स्पेसिफिकेशन


स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Google Pixel Buds Pro में एक्टिव नॉयज कैंसलेशन (ANC) दिया गया है जो कि नई साइलेंट सील टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए ऑडियो लीकेज को रोकते हुए बाहर के शोर को रोकता है। नए ईयरबड्स मौजूदा Pixel Buds और Pixel Buds A-Series के मुकाबले बेहतीरन महत्वपूर्ण अपग्रेड है क्योंकि दोनों में ANC सपोर्ट नहीं है। Pixel Buds Pro में एक ट्रांसपेरेंसी मोड भी दिया गया है जो यूजर्स को एंबियंट साउंड सुनने में मदद करता है। इस साल के आखिर में गूगल ने Pixel Buds Pro में स्पेटियल ऑडियो सपोर्ट अपडेट करने का भी वादा किया है। Pixel Buds Pro में हैंड्स फ्री Google Assistant एक्सपीरियंस मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए Pixel Buds Pro में ब्लूटूथ v5.0 दिया गया है। वहीं ये इयरबड्स किसी ब्लूटूथ v4.0+ डिवाइस के साथ काम कर सकते हैं, जिसमें एंड्रॉयड और iOS डिवाइस के साथ लैपटॉप और टैबलेट शामिल हैं। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो यह सिंगल चार्ज में 31 घंटे तक चल सकते हैं।
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Comfortable fit, very good noise isolation
  • Reliable hands-free access to Google Assistant
  • Decent battery life on the earpieces
  • Fun, warm sound with punchy bass
  • Bad
  • App only works on Android
  • No detailed equaliser settings or ANC customisation
  • No advanced Bluetooth codec support
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google Pixel Watch, Pixel Buds Pro
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  11. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले अर्ली बर्ड डील्स आईं सामने, अभी करें
  2. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  3. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  8. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  9. Spam Calls से परेशान लोगों की TRAI ने सुन ली! अब AI लगाएगा स्पैमर्स पर लगाम, बदले गए कई नियम
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.