Google Fitbit Ace LTE स्मार्टवॉच लॉन्च, बच्चों के मनोरंजन और सेफ्टी दोनों का रखेगी ख्याल

Google Fitbit Ace LTE की कीमत $229.95 (लगभग 19,181 रुपये) है। यह वर्तमान में गूगल स्टोर और अमेजन पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 मई 2024 12:02 IST
ख़ास बातें
  • Google Fitbit Ace LTE में 41.04 x 44.89 मिमी OLED डिस्प्ले है।
  • Google Fitbit Ace LTE की कीमत $229.95 (लगभग 19,181 रुपये) है।
  • Google Fitbit Ace LTE में 328mAh की बैटरी दी गई है।

Google Fitbit Ace LTE क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर से लैस है।

Photo Credit: Google

Google की सहायक कंपनी Fitbit ने खासतौर पर बच्चों के लिए डिजाइन नई स्मार्टवॉच Google Fitbit Ace LTE पेश की है। इस वॉच को 7 साल से ज्यादा उम्र के बच्चों की जरूरतों को पूरा करने, इंटरैक्टिव गेम के जरिए फिजिकल एक्टिविटी को बढ़ावा देने और रियल टाइम लोकेशन के साथ सेफ्टी तय करने के लिए तैयार किया गया है।
 

Google Fitbit Ace LTE Price


Google Fitbit Ace LTE की कीमत $229.95 (लगभग 19,181 रुपये) है। यह वर्तमान में गूगल स्टोर और अमेजन पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है, जिसकी उपलब्धता 5 जून से शुरू होगी। वॉच दो कलर ऑप्शन में आती है, जिसमें स्पाइसी और माइल्ड जैसे अलग-अलग थीम वाले बैंड के साथ बंडल किया गया है।

Fitbit Ace LTE को सेल्युलर कनेक्टिविटी (कॉलिंग, मैसेजिंग और लोकेशन शेयरिंग सक्षम करना), गेम्स लाइब्रेरी के साथ फिटबिट आर्केड एक्सेस और नए कंटेंट के साथ सॉफ्टवेयर अपडेट जैसे फीचर्स के लिए Fitbit Ace Pass की मेंबरशिप की जरूरत होती है। Fitbit Ace Pass ग्राहकों के लिए $9.99 (लगभग 833.34 रुपये) के मंथली चार्ज या $119.99 (लगभग 10,009 रुपये) की वार्षिक मेंबरशिप पर उपलब्ध है, जिसमें एक फ्री कलेक्टेबल बैंड भी शामिल है।


Google Fitbit Ace LTE Specifications


Google Fitbit Ace LTE में 333 पीपीआई के रेजॉल्यूशन के साथ 41.04 x 44.89 मिमी OLED डिस्प्ले है, जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का सपोर्ट करती है। वॉच की बॉडी स्टेनलेस स्टील और रिसाइकल प्लास्टिक मैटेरियल से लैस है। इसका वजन लगभग 28.03 ग्राम है।
Advertisement

Fitbit Ace LTE क्वालकॉम स्नैपड्रैगन W5 प्रोसेसर से लैस है। यह वेयर ओएस पर काम करता है, हालांकि इसमें गूगल प्ले स्टोर और थर्ड-पार्टी एप्लिकेशन के लिए सपोर्ट की कमी है। वॉच में 2GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। यह 328mAh की बैटरी से लैस है जो फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। सिर्फ 30 मिनट में 60 प्रतिशत चार्ज और लगभग 70 मिनट में फुल चार्ज हो जाती है।
Advertisement

स्मार्टवॉच स्टैंडअलोन LTE कनेक्टिविटी प्रदान करती है, जो Google Fi/T-Mobile के साथ मौजूदा साझेदारी के जरिए काम करती है। अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी और जीपीएस/जीएनएसएस शामिल हैं। यह वॉच 50 मीटर तक पानी सुरक्षित रह सकती है। Fitbit Ace LTE फिटबिट ऐप के जरिए लोकेशन ट्रैकिंग के साथ सेफ्टी प्रदान करती है, जिससे बच्चे का लोकेशन डाटा सिर्फ 24 घंटों के लिए स्टोरे किया जा सकता है। Fitbit Ace LTE बच्चों के लिए फिजिकल एक्टिविटी को मनोरंजक और आकर्षक बनाने को प्राथमिकता देता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.