21 दिन तक चलने वाली Garmin Fenix 8 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत

Fenix 8 AMOLED डिस्प्ले वाले मॉडल के लिए एक साइज 43mm में भी पेश किया गया है।

21 दिन तक चलने वाली Garmin Fenix 8 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Garmin

Garmin Fenix 8 में कंपनी ने 1.4 इंच साइज का AMOLED डिस्प्ले दिया है।

ख़ास बातें
  • वॉच 40 मीटर तक वाटर रसिस्टेंट बताई गई है।
  • स्टैंडर्ड मॉडल में 16 दिन तक बैटरी बैकअप मिल सकता है।
  • सोलर मॉडल में कंपनी ने 21 दिन तक बैटरी लाइफ होने की बात कही है।
विज्ञापन
Garmin ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fenix 8 और Fenix 8 Solar को लॉन्च किया है। ये मल्टीस्पोर्ट स्मार्टवॉच हैं जो आउटडोर के साथ-साथ एथलीट्स के द्वारा भी इस्तेमाल की जा सकती हैं। Fenix 8 स्टैंडर्ड मॉडल में कंपनी ने अबकी बार AMOLED डिस्प्ले दिया है। वहीं, जिन यूजर्स को ज्यादा लंबी बैटरी लाइफ चाहिए, उनके लिए कंपनी ने Fenix 8 Solar मॉडल पेश किया है। इसमें मेमोरी-इन-पिक्सल डिस्प्ले मिलता है, और सोलर चार्जिंग फीचर है। दोनों ही मॉडल्स को कंपनी ने 47mm और 51mm के साइज में पेश किया है। लेकिन स्टैंडर्ड Fenix 8 AMOLED डिस्प्ले मॉडल के लिए एक साइज 43mm में भी पेश किया गया है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

Garmin Fenix 8, Fenix 8 Solar price

Garmin Fenix 8 की कीमत 999.99 डॉलर (लगभग 84,000 रुपये) से शुरू होती है। वहीं, Fenix 8 Solar मॉडल की कीमत 1099.99 डॉलर (लगभग 92,000 रुपये) से शुरू होती है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। 
 

Garmin Fenix 8, Fenix 8 Solar Specifications

Garmin Fenix 8 में कंपनी ने AMOLED डिस्प्ले दिया है। जो कि 1.4 इंच साइज का है। इसमें 454 x 454 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। जबकि Fenix 8 Solar मॉडल में 1.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 260 x 260 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। यह मॉडल उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है जिन्हें स्मार्टवॉच में लम्बा बैटरी बैकअप चाहिए। क्योंकि इसमें मेमोरी-इन-पिक्सल डिस्प्ले मिलता है, और सोलर चार्जिंग फीचर दिया गया है। दोनों ही मॉडल्स 47mm और 51mm के साइज में आते हैं। Fenix 8 AMOLED डिस्प्ले वाले मॉडल के लिए एक साइज 43mm में भी पेश किया गया है।

अन्य फीचर्स की बात करें तो दोनों ही स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन स्पीकर है और माइक्रोफोन दिया गया है। इनकी मदद से डिवाइस में वॉयस असिस्टेंट फीचर काम करता है और साथ ही वायस नोट रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है। डिवाइस में बिल्ट-इन फ्लैशलाइट भी दी गई है। इनमें QZSS और BEIDOU जैसे ग्लोबल नेविगेशन सिस्टम का सपोर्ट भी मिलता है। 

स्मार्टवॉच को टिकाऊ बनाने के लिए इसमें मिलिट्री स्टैंडर्ड्स को भी टेस्ट किया गया है। वॉच 40 मीटर तक वाटर रसिस्टेंट बताई गई है। बैटरी की बात करें तो स्टैंडर्ड मॉडल में 16 दिन तक बैटरी बैकअप मिल सकता है। वहीं, सोलर मॉडल में कंपनी ने 21 दिन तक बैटरी लाइफ होने की बात कही है। कंपनी का कहना है कि नए सॉलर मॉडल में 50 प्रतिशत तक अधिक सोलर एनर्जी कैप्चर करने की क्षमता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 14, XPS 16 लैपटॉप 32GB RAM के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. OnePlus Ace 6 Ultra में होगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग 
  3. OnePlus Nord CE 6 सीरीज होगी 7 मई को लॉन्च, जानें डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशंस तक
  4. Instagram का नया Instants ऐप, Snapchat को देगा टक्कर! 24 घंटे में गायब होंगी फोटो
  5. अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत
  6. Facebook-Instagram पर बच्चे AI से क्या बात कर रहे हैं? अब आप रख सकेंगे नजर, Meta लाया नया फीचर
  7. Vivo X500 Pro Max होगा 200MP पेरीस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. Xiaomi 17T आया लॉन्च से पहले नजर, 12GB RAM के साथ Dimensity 8500 चिपसेट से होगा लैस
  9. Samsung फोन रखते हैं तो ट्रैवल प्लानिंग हुई आसान! Samsung Wallet में आया Trips फीचर
  10. हैकर्स से रहना है दूर?, ऐसे अपने फोन पर एडवांस्ड प्रोटेक्शन करें ऑन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »