• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Garmin के अपकमिंग साइकिलिंग कंप्यूटर की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, मिलेगा 60 घंटे तक का बैटरी बैकअप!

Garmin के अपकमिंग साइकिलिंग कंप्यूटर की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, मिलेगा 60 घंटे तक का बैटरी बैकअप!

नए डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 480 x 800 पिक्सल होगा। Edge 1050 के नियमित उपयोग में 20 घंटे तक और पावर-सेविंग मोड में 60 घंटे तक चलने का अनुमान है।

Garmin के अपकमिंग साइकिलिंग कंप्यूटर की तस्वीरें लॉन्च से पहले लीक, मिलेगा 60 घंटे तक का बैटरी बैकअप!

Photo Credit: Reddit (u/VegPol)

Reddit यूजर्स ने Garmin Edge 1050 के नाम से इस तस्वीर (ऊपर) को आधिकारिक वेबसाइट पर देखा

ख़ास बातें
  • रेडिट यूजर्स ने Garmin ताइवान की वेबसाइट पर एक नया प्रोडक्ट देखा
  • लिस्टिंग को अब हटा दिया गया है
  • नए प्रोडक्ट के डिजाइन में Garmin Edge 1040 की तुलना में कुछ बदलाव हैं
विज्ञापन
Garmin Edge 1040 साइकलिंग करने वालों के बीच एक पॉपुलर प्रोडक्ट रहा और अब प्रतीत होता है कि कंपनी जल्द इस मॉडल का एक अपग्रेड Edge 1050 के नाम से लॉन्च कर सकती है। लेटेस्ट लीक में इसकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें इसका डिजाइन देखा जा सकता है। फिलहाल गार्मिन ने इस मॉडल को लेकर पूरी तरह से चुप्पी बनाई हुई है, लेकिन लीक से पता चलता है कि हम मार्केट में जल्द एक नया Garmin साइकिलिंग कंप्यूटर देख सकते हैं।

रेडिट में कुछ यूजर्स ने अपकमिंग Garmin साइकिलिंग कंप्यूटर की तस्वीरें शेयर की है, जिसे Garmin Edge 1040 का सक्सेसर Edge 1050 बताया जा रहा है। इनमें से एक यूजर ने इस गार्मिन प्रोडक्ट की तस्वीर को Garmin ताइवान की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा। यूजर द्वारा शेयर किए गए URL लिंक में प्रोडक्ट का नाम Edge 1050 लिखा हुआ है। बता दें कि गार्मिन Edge सीरीज डिवाइस एक पोर्टेबल साइकिलिंग कंप्यूटर हैं, जिसके जरिए साइकिल राइडर्स नेविगेट करने, राइड रिकॉर्ड करने, रूट ट्रैक करने जैसे काम कर सकते हैं। इस डिवाइस को किसी भी साइकिल में हैंडल बार के पास सेट किया जा सकता है।

आखिरी Edge 1040 को कंपनी ने करीब दो साल पहले लॉन्च किया था और लंबे समय से इसके अपग्रेड का इंतजार किया जा रहा था। अब ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने लेटेस्ट और नए फीचर्स के साथ नया Edge प्रोडक्ट लाने की तैयारी पूरी कर ली है। अपकमिंग कथित Edge 1050 के डिजाइन में भी पिछले मॉडल की तुलना में कुछ अंतर हैं।

Cyclistshub के मुताबिक, नए डिस्प्ले का रिजॉल्यूशन 480 x 800 पिक्सल होगा। Edge 1050 के नियमित उपयोग में 20 घंटे तक और पावर-सेविंग मोड में 60 घंटे तक चलने का अनुमान है। बता दें कि Edge 1040 भारी यूसेज में 35 घंटे तक का रनटाइम और बैटरी सेवर मोड के साथ 70 घंटे तक का रनटाइम प्रदान करने में सक्षम है। 

जैसा कि हमने पहले बताया Garmin ने अभी तक इस अपकमिंग प्रोडक्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। हालांकि, आधिकारिक वेबसाइट पर नए नाम के साथ एक प्रोडक्ट की तस्वीर इसके जल्द लॉन्च की ओर इशारा करती है। आने वाले समय में हम इस प्रोडक्ट की अधिक जानकारी बाहर आने की उम्मीद करते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  14. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  15. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  2. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  3. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  10. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »