भारत में बने वो पांच प्रोडक्ट जो आपको बनाएंगे 'कूल'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2016 19:07 IST
ख़ास बातें
  • ब्लिंक स्मार्टवॉच एंड्रॉयड 5.1 पर चलती है
  • लेचल स्मार्ट फुटवियर को दृष्टिहीनों के लिए बनाया गया था
  • ऑक्टर ने एक स्मार्ट होम किट डेवलेप की है
पिछले कुछ सालों में हमने हार्डवेयर बनाने वाली कई भारतीय स्टार्टअप कंपनियों को तेजी से उभरते हुए देखा है। चाहें बेंगलूरु की टेलीप्रेज़ेंस रोबोट पर काम कर रही हो या हाई-एंड वर्चुअल रियलिटी हेडसेट बनाने वाली गोवा की कंपनी। कई नए हार्डवेयर प्रोडक्ट पर अभी भी काम चल रहा है। लेकिन इनमें से कई अब ऑलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध हैं।

हम पिछले कुछ समय से इन कंपनियों के काम को ट्रैक कर रहे हैं। आज हम आपको उन प्रोडक्ट के बारे में बताएंगे जो ऑनलाइन  खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। इसलिए अगर आप जानना चाहते हैं कि भारतीय बाजार में कौन से नए हार्डवेयर विकसित किए गए हैं, तो इस बारे में जानें।
Advertisement

1) विटवर्क्स ब्लिंक स्मार्टवॉच
हाल ही में लॉन्च हुई ब्लिंक स्मार्टवॉच को बिटवर्क्स ने लॉन्च किया है। यह एक स्टाइलिश स्मार्टवॉट है। यह स्मार्टवॉच एंड्रॉयड 5.1 आधारित एक कस्टमाइज़ किए गए इंटरफेस पर चलती है। बिंक देखने में अच्छी लगती है। इसमें कई अच्छे फ़ीचर दिए गए हैं। अब देखना यह होगा कि विटवर्क्स इस कैटेगरी में खुद को कैसे स्थापित करती है जबकि दिग्गज कंपनियां पहले ही संघर्ष कर रही हैं।
Advertisement
 

ब्लिंक स्मार्टवॉच यहां पर खरीदें 14,499।

2) लेचल स्मार्ट इंसोल्स नेविगेशन एंड फिटनेस इंसोल्स
Advertisement
इस डिवाइस को सबसे पहले कम दृष्टि वाले लोगों की मदद के लिए बनाया गया। लेचल स्मार्ट इंसोल्स को जूतों में पहना जा सकता है और इसे लोगों से मिलने वाले फीडबैक के जरिए लोगों को गाइड करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डिवाइस फिटनेस डेटा ट्रैक कर सकता है और यह अलग-अलग जरूरत व बजट के हिसाब से कई वेरिएंट में आते हैं।

लेचल स्मार्ट इंसोल्स की कीमत 6,999 रुपये से शुरू होती है।
Advertisement
 

3) सेफर स्मार्ट पेंडेंट
Advertisement
लीफ द्वारा बनाया गया सेफर, एक छोटा वियरेबल है जिसके जरिए आप अपने प्रियजनों की हलचल को ट्रैक कर सकते हैं। इमरजेंसी की स्थिति में एक बटन को टैप कर कोई यूज़र अपनी जीपीएस लोकेशन भेज सकता है।  लोकेशन को गूगल्स ट्रस्टेड कॉन्टेक्ट्स जैसे ऐप के जरिए फोन से भी लोकेशन को साझा किया जा सकता है। लेकिन गैज़ेट्स 360 ने देखा कि इस डिवाइस से बिना फोन के इस्तेमाल के ही फटाफट लोकेशन साझा की जा सकती है।

अगर आपको ऐसा लगता है कि यह डिवाइस मजेदार है, तो आप सेफर पेंडेंट को सिर्फ 1,999 रुपये में यहां से खरीद सकते हैं।
 

4) स्मार्ट्रॉन टी.बुक टू-इन-वन विंडोज़ 10 लैपटॉप
स्मार्ट्रॉन टी.बुक टू-इन-न एक हाइब्रिड कंप्यूटर है जिससे इसी साल मार्च में लॉन्च किया गया था। हमने अपने रिव्यू में बताया था कि इसकी परफॉर्मेंस काफी अच्छी है और इसे एक टैबलेट व कंप्यूटर दोनों तरह की इस्तेमाल किया जा सकता है।

यह इस्तेमाल करते समय थोड़ा गर्म होता है और इसकी स्टोरेज लिमिटेड है। लेकिन अगर आपके  लिए ये चीजें समस्या नहीं हैं तो आप स्मार्ट्रॉन टी.बुक को 42,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
 

5) ऑक्टर स्मार्ट होम किट
अपना स्मार्ट होम बनाना बहुत कठिन नहीं है लेकिन यह थोड़ा महंगा साबित हो सकता है। ऑक्टर ने एक हल ढ़ूंढ निकाला है  जिससे आप अपने अप्लायंसेज के प्लग पॉइंट को कंट्रोल कर सकते हैं और आप इन्हें रिमोट के जरिए ऑपरेट कर सकते हैं। हालांकि, हमें इस रिव्यू के विस्तृत रिव्यू का मौका नहीं मिला। हमने नोएडा की इस कंपनी का डेमो देखा। यह कंपनी दूसरी स्मार्ट डिवाइस जैसे स्मार्ट लॉक और स्मार्ट थर्मोमीटर भी बनाती है।
 

आपको एक बेसिक किट 5,000 रुपये से कम में जबकि ओकटर की फुल किट के लिए आपको 10,000 रुपये चुकाने होंगे। इसमें आपको एक हब, एक एएमपी प्लग, एक 16 एएमपी प्लग और एक 25 एएमपी स्मार्ट बॉक्स मिलेगा। इसके अलावा एक वायरलेस रिमोट भी मिलेगा।

ये कुछ बेहद शानदार डिवाइस हैं जिन्हें भारत में बनाया गया है। और फिलहाल ये ऑनलाइन खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। हमने इन्हें इस्तेमाल किया है। क्या इनमें से कोई आपको पसंद आया? क्या आपको किसी ऐसे स्टार्टअप के बारे में पता है जो बड़े प्रोडक्ट बना रही है? नीचे कमेंट करके हमें  बताइए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  3. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.