Google के Wear OS 2 के साथ Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच को बुधवार 22 सितंबर को लॉन्च कर दिया गया। नई स्मार्टवॉच Google के Wear OS 2 सॉफ़्टवेयर के साथ आएगी।

Google के Wear OS 2 के साथ Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच लॉन्च, जानें कीमत

Fossil Gen 6 भारत में अन्य बाजारों की तरह ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। 

ख़ास बातें
  • Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 23,995 से 24,995 रु है।
  • स्मार्टवॉच को 25 सितंबर से Fossil ऑफिशल वेबसाइट पर प्री-बुक कर सकते हैं।
  • Fossil Gen 6 की बैटरी लाइफ 24 घंटे से अधिक चल सकने का दावा किया गया है।
विज्ञापन
Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच को बुधवार 22 सितंबर को लॉन्च कर दिया गया। नई स्मार्टवॉच Google के Wear OS 2 सॉफ़्टवेयर के साथ आएगी, लेकिन Fossil का कहना है कि इसे 2022 में Wear OS 3 सॉफ़्टवेयर में अपग्रेड किया जा सकेगा। Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच 42mm और 44mm डायल साइज़ में आती है और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन वेयर 4100+ SoC द्वारा ऑपरेट करती है। फॉसिल ने यह भी कहा है कि यह पहली बार होगा जब इसके प्रोडक्ट को भारत और अन्य बाजारों में एक साथ रिवील किया जाएगा। अगस्त के अंत में अमेरिका में Fossil Gen 6 लाइनअप की घोषणा की गई थी।
 

Fossil Gen 6 price in India, availability

Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच की भारत में कीमत 23,995 से 24,995 रु है। जैसा कि बताया गया है, फॉसिल स्मार्टवॉच दो वेरिएंट में आती है - 42mm डायल वेरिएंट और 44mm डायल वेरिएंट। स्मार्टवॉच 27 सितंबर से फॉसिल की ऑफिशिअल वेबसाइट, Amazon और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।
इच्छुक कस्टमर Fossil Gen 6 स्मार्टवॉच को 25 सितंबर से ऑफिशिअल वेबसाइट पर प्री-बुक कर सकते हैं। इसे 44mm डायल वर्जन के लिए चार कलर ऑप्शन और 42mm डायल वर्जन के लिए तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। Fossil Gen 6 भारत में अन्य बाजारों की तरह ही खरीदने के लिए उपलब्ध होगी। 
 

Fossil Gen 6 specifications, features

Fossil Gen 6 की 1.28 इंच (416x416 पिक्सल) कलर AMOLED टचस्क्रीन को 326ppi पिक्सेल डेन्सिटी के साथ दो आकारों में एक गोलाकार डायल में रखा गया है - 42mm और 44mm। जैसा कि बताया गया है, यह इस समय Wear OS 2 पर चलेगी और फॉसिल ने वादा किया है कि यह 2022 में Wear OS 3 के लिए अपग्रेड की जा सकेगी। इसमें 1 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन वेयर 4100+ एसओसी मिलता है। दावा किया गया है कि प्रोसेसर इसके इससे पहले मॉडल Fossil Gen 5 की तुलना में 30 प्रतिशत ज्यादा परफॉर्मेंस देगा। इसमें कम समय में ऐप लोडिंग और पावर की खपत भी कम होगी। Fossil Gen 6 के बटन और डायल के फंक्शन को यूजर अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। 

एक स्मार्टवॉच होने के नाते फॉसिल जेन 6 हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स के साथ आती है। इसमें एक अपग्रेडेड हार्ट रेट मॉनिटरिंग सेंसर शामिल है जो "निरंतर ट्रैकिंग और बेहतर सिग्नल एक्यूरेसी" देता है और एक नया ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग (SpO2) सेंसर है। अन्य सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कंपास, अल्टीमीटर, ऑफ-बॉडी आईआर और एंबियंट लाइट सेंसर शामिल हैं।

Fossil Gen 6 के कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ v5 LE, वाई-फाई, GPS और NFC SE शामिल हैं। यह एंड्रॉइड और आईओएस स्मार्टफोन के साथ कम्पैटिबल है और स्मार्टफोन से कनेक्ट होने पर कॉल रिसीव करने और कॉल करने की क्षमता रखती है। साथ ही यह Google Assistant को भी सपोर्ट करती है।

इसकी बैटरी के बारे में कहा गया है कि फॉसिल जेन 6 की बैटरी लाइफ 24 घंटे से अधिक या कई दिनों तक चलती है अगर इसे एक्सटेंडेड बैटरी मोड के साथ इस्तेमाल किया जाए। फॉसिल ने यह भी कहा है कि स्मार्टवॉच को लगभग आधे घंटे में 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। स्मार्टवॉच 3ATM (30 मीटर) तक स्विमप्रूफ भी है।
Spotify का Wear OS अपग्रेड, जो यूजर्स को अपनी स्मार्टवॉच पर गाने और पॉडकास्ट डाउनलोड करने देता है, Fossil Gen 6 पर भी उपलब्ध है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »