5 दिन की बैटरी बैकअप के साथ Fire Boltt Ultron स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, जानें कीमत

हाल ही में कंपनी ने Fire-Boltt Ninja 2 को भारत में लॉन्च किया था। Fire-Boltt Ninja 2 की कीमत 1699 रुपये है और इसे Amazon से खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 जनवरी 2022 19:42 IST
ख़ास बातें
  • वॉच में कई हेल्थ फीचर्स भी दिए गए हैं जिसमें SpO2 मॉनिटरिंग भी है।
  • वॉच में सिंगल चार्ज में 5 दिनों का बैटरी बैकअप मिल जाता है।
  • वॉच पर SMS और कॉल भी रिसीव किए जा सकते हैं।

Fire-Boltt Ultron में 1.2 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।

Fire-Boltt ने नया वियेरबल Ultron स्मार्टवॉच लॉन्च की है। यह कंपनी की नई स्मार्टवॉच है जिसमें कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। वॉच में कई हेल्थ फीचर्स और स्पोर्ट्स मोड भी यूजर्स को मिलेंगे। Fire-Boltt Ultron स्मार्टवॉच में ऑलवेज ऑन डिस्प्ले और एसपीओ2 मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी हैं जो हमें हाईअर रेंज स्मार्टवॉच में देखने को मिलते हैं। फायरबोल्ट अल्ट्रोन किफायती दाम में बढ़िया फीचर्स के साथ लॉन्च की गई है जिसकी कीमत 4 हजार रुपये से भी कम है। 
 

Fire-Boltt Ultron Price in India

Fire Boltt Ultron Smartwatch का प्राइस 3,999 रुपये है और इस वॉच को Flipkart से खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन्स भी डिवाइस में कई देखने को मिल जाते हैं जिनमें- ग्रे, ब्लैक, ब्लू और पिंक शामिल हैं। 
 

Fire-Boltt Ultron Features

Fire-Boltt Ultron में 1.2 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रिजॉल्यूशन 390 x 390 पिक्सल का है। डिवाइस की दाईं ओर यूजर को एक नेविगेशन बटन मिलता है जिससे वॉच पर नेविगेट किया जा सकता है। यह स्मार्टवॉच मल्टीपल वॉचफेस के साथ आती है। 

एक स्मार्टवॉच होने के चलते इसमें कई तरह के हेल्थ फीचर्स भी देखने को मिलते हैं जिनमें ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल सेचुरेशन (SpO2) और हार्ट रेट मॉनिटरिंग फीचर भी शामिल है। इस वियरेबल में स्लीप ट्रैकिंग फीचर भी है जो वर्तमान में लगभग हर स्मार्टवॉच में देखने को मिल जाता है। इसके अलावा यह यूजर्स को 14 स्पोर्ट्स मोड भी ऑफर करती है जिनमें रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग, स्किपिंग, स्वीमिंग आदि शामिल हैं। पसीने और हल्का पानी लगने से डिवाइस खराब न हो इसके लिए कंपनी ने इसमें 3ATM वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग दी है। 

इसके बैटरी बैकअप की बात करें तो वॉच में सिंगल चार्ज में 5 दिनों का बैटरी बैकअप मिल जाता है। एक बजट स्मार्टवॉच होने के बावजूद भी इसमें कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स जैसे वेदर अपडेट्स, म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, स्मार्ट नोटिफिकेशन, बिल्ट-इन गेम्स, Bluetooth v5.0 आदि दिए गए हैं। वॉच पर SMS और कॉल भी रिसीव किए जा सकते हैं। इसके स्पेसिफिकेशन और फीचर्स को देखते हुए यह स्मार्टवॉच काफी किफायती साबित होती है। हाल ही में कंपनी ने Fire-Boltt Ninja 2 को भारत में लॉन्च किया था। Fire-Boltt Ninja 2 की कीमत 1699 रुपये है और इसे Amazon से खरीदा जा सकता है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Compatible OS

Android, iOS

Strap Material

Silicone

Dial Shape

Round

Display Type

Super AMOLED

Ideal For

Unisex
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब जेब में लेकर घूम पाएंगे सिनेमा, प्रोजेक्टर वाला रग्ड फोन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. स्मार्टफोन चोर अब पछताएंगे! मार्केट में आ रही अनोखी तकनीक
  3. 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
  4. दुनिया की पहली नेरोगेज हाइड्रोजन ट्रेन इटली में पेश, धुएं की जगह छोड़ेगी भाप
  5. 19000 रुपये सस्ता मिल रहा Google का 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला Pixel स्मार्टफोन
  6. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  7. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  8. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  9. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  10. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.