• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Boltt Phoenix Pro स्मार्टवॉच महज 1799 रुपये में लॉन्च, सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चलेगी बैटरी!

Boltt Phoenix Pro स्मार्टवॉच महज 1799 रुपये में लॉन्च, सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चलेगी बैटरी!

Fire-Boltt Phoenix Pro की कीमत 1799 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह वॉच ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है।

Boltt Phoenix Pro स्मार्टवॉच महज 1799 रुपये में लॉन्च, सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चलेगी बैटरी!

Photo Credit: Fire-Boltt

Fire-Boltt Phoenix Pro में 1.39 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Fire Boltt ने भारतीय बाजार में Fire Boltt Phoenix Pro लॉन्च कर दी है।
  • कीमत की बात करें तो Fire-Boltt Phoenix Pro की कीमत 1799 रुपये है।
  • Fire Boltt Phoenix Pro में 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
भारतीय ब्रांड Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Phoenix Pro को लॉन्च कर दिया है। यह एक मैटल शॉक प्रूफ बॉडी वाली वॉच है जिससे यूजर्स को मजबूत और स्टाइलिश दोनों का अनुभव एक साथ मिलता है। इस वॉच में 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह वॉच आपको कलाई पर ही स्मार्टवॉच के फीचर्स का आनंद देती है और आपको कॉल करने और रिसिव करने के लिए फोन पॉकेट से बाहर निकालने की जरूरत नहीं हैं।
 

Fire-Boltt Phoenix Pro की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Fire-Boltt Phoenix Pro की कीमत 1799 रुपये है। उपलब्धता की बात की जाए तो यह वॉच ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। कलर ऑप्शन के मामले में यह वॉच ब्लैक, ग्रे और पिंक कलर्स में मिलेगी।
 

Fire Boltt Phoenix Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Fire Boltt Phoenix Pro में 1.39 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 240x240 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60 Hz है। रोटेटिंग क्राउन बटन वाली यह वॉच स्क्रॉलिंग और नेविगेशन के लिए बेस्ट एक्सपीरियंस प्रदान करती है। इस स्मार्टवॉच में कई इन बिल्ट गेम्स दिए गए हैं जो कि खाली समय में आपका मनोरंजन कर सकते हैं। अन्य फीचर्स में स्मार्ट नोटिफिकेशंस, वैदर अपडेट्स, ड्रिंक वाटर रिमाइंडर, कैमरा कंट्रोल, अलार्म और स्टॉपवॉच आदि शामिल हैं। इस वॉच में 100 क्लाउड बेस्ड वॉच फेस दिए गए हैं। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो कंपनी के मुताबिक, यह स्मार्टवॉच एक बार चार्ज होकर नॉर्मल मोड में 7 दिनों तक चल सकती है, वहीं स्टेंडबाय मोड में 30 दिनों तक चल सकती है।

स्मार्टवॉच यूजर्स को फिटनेस के लिए 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड्स मिलते हैं। फीनिक्स प्रो में फीमेल हेल्थ ट्रैकर, मेडिटेटिव ब्रीदिंग, हार्ट रेट, SPo2 और स्लीप साइकल मॉनिटर करने की सुविधा मिलती है। इसमें वॉयस एसिस्टेंट दिया गया है जो कि यूजर्स को वॉयस कमांड के साथ रिमाइंडर्स सेट करने और वॉच के अन्य फीचर्स को एक्सेस करने की सुविधा देता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Cheapest Smartwatch, Smartwatch Under Rs 2000, Flipkart
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »