Fire-Boltt Diamond स्मार्टवॉच लॉन्च, दमदार हेल्थ फीचर्स और कीमत महज 4999

Fire-Boltt Diamond में 1.43 इंच की AMOLED ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466  पिक्सल और रिफ्रेश रेट 75Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2023 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Fire-Boltt Diamond में 1.43 इंच की AMOLED ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले दी गई है।
  • Fire-Boltt Diamond में 260mAh की बैटरी दी गई है।
  • Fire-Boltt Diamond स्मार्टवॉच में 4GB स्टोरेज दी गई है।

Fire-Boltt Diamond में 1.43 इंच की AMOLED ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले है।

Photo Credit: Fire-Boltt

Fire-Boltt ने हाल ही में भारत में एक बिल्कुल नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Diamond लॉन्च की है। नई स्मार्टवॉच में 1.43 इंच की AMOLED ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले दी गई है।  इस वॉच में 260mAh की बैटरी दी गई है। यहा हम आपको Fire-Boltt Diamond के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Fire-Boltt Diamond की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Fire-Boltt Diamond की कीमत 4,999 रुपये है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री 25 अक्टूबर, 2023 से शुरू करेगी। उपलब्धता की बात करें तो यह वॉच ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon India पर मिलेगी। Fire-Boltt Diamond स्मार्टवॉच विभिन्न कलर Rose Gold Premium, Gold Premiunm, Black Premium, Black Basic, Silver Basic और Silver Premium में आएगी।


Fire-Boltt Diamond के स्पेसिफिकेशंस


Fire-Boltt Diamond में 1.43 इंच की AMOLED ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466 x 466  पिक्सल और रिफ्रेश रेट 75Hz है। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है, जिसके लिए इन बिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है। खास बात यह है कि इस स्मार्टवॉच में 4GB स्टोरेज दी गई है। यह वॉच 120 वॉच फेस का सपोर्ट करती है। 

Fire-Boltt की नई स्मार्टवॉच कई हेल्थ संबंधित सेंसर जैसे कि हार्ट रेट ट्रैकिंग, SpO2 ब्लड ऑक्सीजन मैपिंग, स्लीप ट्रैकिंग और मैंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग मिलते हैं। नई  फायरबोल्ट स्मार्टवॉच 300 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड, स्मार्ट नोटिफिकेशन और IP67 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंट के साथ आती है। इस वॉच में 260mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 4 घंटे तक चल सकती है। कंपनी की नई वॉच में ऑल-मेटल डिजाइन है, जो बीते महीने रिलीज हुई Apollo 3 जैसी है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  3. 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
  4. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  6. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  7. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  8. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  10. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.