कॉलिंग फीचर, 10 दिन बैटरी बैकअप के साथ ये 2 स्मार्ट वॉच भारत में 7 सितंबर को होंगी लॉन्च, जानें खास फीचर्स

Dizo Watch R Talk, Watch D Talk को Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 31 अगस्त 2022 11:09 IST
ख़ास बातें
  • Dizo Watch D Talk में 1.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है
  • Watch R Talk में सिंगल चिपसेट दिया गया है
  • Watch R Talk 1.3 इंच के अल्ट्रा शार्प एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है

Dizo Watch R Talk, Watch D Talk को Flipkart से खरीदा जा सकेगा।

Photo Credit: Twitter/Dizo

Dizo की ओर से Dizo Watch R Talk और Dizo Watch D Talk जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाली है। ये दोनों स्मार्टवॉच 7 सितंबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होने जा रही हैं। Dizo, Realme TechLife की ही सब-ब्रैंड है। साल की शुरुआत में कंपनी ने Dizo Watch R और Watch D को लॉन्च किया था। अब इन्हीं के सक्सेसर के रूप में Dizo Watch R Talk और Dizo Watch D Talk को लॉन्च किया जा रहा है। दोनों स्मार्टवॉच में लगभग समान फीचर्स देखने को मिलेंगे, जिनकी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Dizo Watch R Talk, Watch D Talk price, availability

Dizo Watch R Talk, Watch D Talk को Flipkart से खरीदा जा सकेगा। कंपनी के अनुसार, इन्हें 7 सितंबर को लॉन्च किया जाना है, जिसका समय दोपहर 12 बजे का रहेगा। अभी तक इनकी कीमत के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। Watch R Talkको ग्लॉसी ब्लैक और स्लीक सिल्वर कलर्स में खरीदा जा सकता है जबकि Watch D Talk को क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और लाइट ग्रीन कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Dizo Watch R Talk specifications

आमतौर पर स्मार्टवॉच में एक चिपसेट दिया जाता है लेकिन डिजो ने इनमें डुअल चिपसेट दिया है। एक का इस्तेमाल ब्लूटूथ कॉलिंग के लिए होगा और दूसरा स्मार्टफोन के साथ स्टेबल कनेक्शन मेंटेन रखने के लिए। Watch R Talk में सिंगल चिपसेट दिया गया है ताकि स्टेबल कॉलिंग कनेक्टिविटी बनी रहे और बैटरी की खपत कम से कम हो। इसमें नॉइज कैंसिलेशन फीचर भी मिलता है जो आसपास के साउंड को कॉलिंग के दौरान रोकने का काम करता है। इसमें 9x16mm ड्राइवर का इस्तेमाल किया गाय है जो स्टैंडर्ड ड्राइवर से 120 गुना बड़ा है। इससे साउंड क्वालिटी बहुत अधिक बेहतर होने की बात कही गई है। 
Advertisement

वॉच में यूजर को वॉयस असिस्टेंस फीचर भी मिलेगा जिससे एक आवाज देकर ही वॉच को कमांड दी जा सकती है। यह 1.3 इंच के अल्ट्रा शार्प एमोलेड डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें 360x360 पिक्सल रेजॉल्यूशन है और 392ppi पिक्सल डेंसिटी है। कंपनी ने इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड भी दिया है जिसे आप जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करके इस्तेमाल कर सकते हैं। वॉच में 7H हार्डनेस वाला ग्लास इस्तेमाल किया गया है। वॉच को ग्लॉसी ब्लैक और स्लीक सिल्वर कलर्स में लॉन्च किया गया है। यह 300mAh बैटरी के साथ आती है जिसके लिए 10 दिन तक के बैटरी बैकअप (कॉलिंग फीचर के बिना) का दावा किया गया है। कॉलिंग फीचर के साथ यह 5 दिन का बैकअप दे सकती है। 
 

Dizo Watch D Talk specifications

Dizo Watch D Talk उन यूजर्स के लिए है जिन्हें बड़े डिस्प्ले की स्मार्टवॉच चाहिए। इसमें 1.8 इंच का बड़ा डिस्प्ले है जो कि अफॉर्डेबल सेग्मेंट अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है। इसमें 550 निट्स की ब्राइटनेस है और 240x286 पिक्सल का रेजॉल्यूशन है। इसमें मेटल फ्रेम है और 2.5D ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने इसे क्लासिक ब्लैक, सिल्वर ग्रे और लाइट ग्रीन कलर्स में लॉन्च किया है। इसमें स्पीकर्स साइड की तरफ हैं ताकि कॉलिंग के दौरान क्लियर और लाउड साउंड मिले। इसमें कॉलिंग के लिए ऑन्सर, म्यूट, रिजेक्ट आदि ऑप्शंस मिलेंगे। इसमें म्यूजिक सुनने का आनंद भी लिया जा सकता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  9. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.