CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स

CMF ने भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro लॉन्च कर दी है।

CMF Watch 3 Pro भारत में लॉन्च, 13 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स

Photo Credit: CMF

CMF Watch 3 Pro में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • CMF Watch 3 Pro में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • CMF Watch 3 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है।
  • CMF Watch 3 Pro में 120 से ज्यादा सिग्नेचर वॉच फेस का सपोर्ट मिलता है।
विज्ञापन

CMF ने भारतीय बाजार में अपनी लेटेस्ट स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro लॉन्च कर दी है। इस वॉच में ड्यूल बैंड 5 सिस्टम जीपीएस है जो कि एक एडवांस सेटअप है, जिसके जरिए कई वातावरणों में बेहतर सिग्नल स्टेबिलिटी और बेहतर लोकेशन एक्यूरेसी मिलती है। इस वॉच में Nothing OS दिया गया है जिससे यूजर्स को कलाई पर स्मार्ट फीचर्स प्रदान किए जाते हैं। इस वॉच में दी गई बैटरी 13 दिनों तक चल सकती है। यहां हम आपको CMF Watch 3 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


CMF Watch 3 Pro Price

CMF Watch 3 Pro की कीमत 7,999 रुपये है। हालांकि, यह वॉच लिमिटेड टाइम के लिए इंट्रोडक्ट्री कीमत के तहत 6,999 रुपये में उपलब्ध होगी। यह स्मार्टवॉच बिक्री के लिए फ्लिपकार्ट और भारत भर के चुनिंदा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध होगी। वहीं अर्ली बर्ड सेल कल 7 मई को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और बिक्री 8 मई से शुरू होगी।


CMF Watch 3 Pro Specifications

CMF Watch 3 Pro में 1.32 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 466x466 पिक्सल, 60FPS रिफ्रेश रेट और 670 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस है। यह वॉच 120 से ज्यादा सिग्नेचर वॉच फेस का सपोर्ट करती है, जिनमें डायनामिक/इंटरैक्टिव और स्टैटिक वॉच फेस समेत कस्टमाइजेबल शामिल हैं। इस वॉच में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, हार्ट रेट और SpO2 सेंसर दिए गए हैं। अन्य हेल्थ फीचर्स में ऑटोमैटिक हार्ट रेट मेजरमेंट, 24 घंटे का हार्ट रेट मेंजरमेंट, एक्टिव स्कोर, स्लीप डिटेक्शन, ब्लड ऑक्सीजन मेंजरमेंट, वुमेन हेल्थ रिकॉर्ड, स्ट्रेस मॉनिटरिंग, कैलोरी, डिस्टेंस, एक्सरसाइज ड्यूरेशन, वाटर डिमाइंडर और स्टेंड अप रिमाइंडर शामिल हैं।

इस वॉच में 7 स्मार्ट रिकग्निशन एक्टिविटी के साथ 130 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। अन्य फीचर्स में ब्लूटूथ कॉल, फाइंड माय फोन, वेदर, टॉर्च और काफी कुछ शामिल हैं। पानी से बचाव के लिए यह वॉच IP68 रेटिंग से लैस है। इस वॉच में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ v5.3 दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल बैंड जीपीएस मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस वॉच लंबाई 25.8 सेमी, चौड़ाई 4.7 सेमी, मोटाई 1.44 सेमी और वजन 51 ग्राम है। इस वॉच में 350mAh की बैटरी दी गई है जो कि सामान्य उपयोग में 13 दिनों तक, भारी उपयोग में 10 दिनों तक, ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले और भारी उपयोग में 4.5 दिनों तक चल सकती है। यह वॉच Nothing X ऐप का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  2. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  3. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  6. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  7. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  8. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  9. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  10. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »