CMF Watch 3 Pro गजब AI फीचर्स और 13 दिनों तक चलने वाली बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

CMF ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट अपनी नई स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जुलाई 2025 12:37 IST
ख़ास बातें
  • CMF Watch 3 Pro में 1.43 इंच की राउंड AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • CMF Watch 3 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है।
  • CMF Watch 3 Pro धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।

CMF Watch 3 Pro में 1.43 इंच की राउंड AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Nothing

CMF ने चुनिंदा ग्लोबल मार्केट अपनी नई स्मार्टवॉच CMF Watch 3 Pro को लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टवॉच हेल्थ ट्रैकिंग फीचर, AMOLED डिस्प्ले और ChatGPT एक्सेस के साथ आती है। इस वॉच को IP68 रेटिंग दी गई है, जिससे पानी में उपयोग किया जा सकता है। इस वॉच में 350mAh की बैटरी दी गई है। आइए CMF Watch 3 Pro के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


CMF Watch 3 Pro Price


CMF Watch 3 Pro की कीमत इटली में 99 यूरो (करीब 10,000 रुपये) है, जबकि जापान में कीमत 13,800 जापानी येन (करीब 8,100 रुपये) है। यह वॉच डार्क ग्रे, लाइट ग्रे और ऑरेंज कलर्स में उपलब्ध है। कंपनी ने अभी भारत में तक इस स्मार्टवॉच के लॉन्च की पुष्टि नहीं की है।


Advertisement
CMF Watch 3 Pro Features, Specifications


CMF Watch 3 Pro में 1.43 इंच की राउंड AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 670 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह वॉच 120 से ज्यादा वॉच फेस का सपोर्ट करती है, जिसमें कस्टमाइजेबल ऑप्शन भी शामिल हैं। यह बेहतर हार्ट रेट मॉनिटरिंग और एडवांस्ड स्लीप साइकल ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करती है। यह वॉच ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस लेवल और मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग का भी सपोर्ट करती है। यह वॉच धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है। इसमें मेटल बॉडी के साथ लिक्विड सिलिकॉन स्ट्रैप मिलती है।

Watch 3 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज करने सामान्य उपयोग के दौरान 13 दिनों तक चलती है। वहीं हैवी उपयोग के साथ 10 दिनों तक चलती है। इसके अलावा AOD ऑन होने पर 4 दिनों तक चल सकती है। Watch 3 Pro नथिंग एक्स ऐप के साथ कंपेटिबल है जो यूजर्स को म्यूजिक प्लेबैक, कैमरा शटर को कंट्रोल करने, फिटनेस अपडेट समेत काफी कुछ की सुविधा प्रदान करती है। यह वॉच जेस्चर कंट्रोल का सपोर्ट करती है, जिससे अलग-अलग एक्शन किए जा सकते हैं। यह वॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 और ड्यूल बैंड जीपीएस शामिल है। इस वियरेबल में 3D एनिमेटेड वार्म-अप गाइड, गाइडेड ब्रीदिंग एक्सरसाइज और ChatGPT एक्सेस भी शामिल है।
Advertisement

CMF Watch 3 Pro की कीमत कितनी है?

CMF Watch 3 Pro की कीमत इटली में 99 यूरो (करीब 10,000 रुपये) है, जबकि जापान में कीमत 13,800 जापानी येन (करीब 8,100 रुपये) है।

CMF Watch 3 Pro में कैसी डिस्प्ले है?

CMF Watch 3 Pro में 1.43 इंच की राउंड AMOLED डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजॉल्यूशन 466x466 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और 670 निट्स तक ब्राइटनेस है।

CMF Watch 3 Pro की बैटरी कैसी है?

CMF Watch 3 Pro में 350mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज करने सामान्य उपयोग के दौरान 13 दिनों तक चलती है।

CMF Watch 3 Pro के हेल्थ फीचर्स कैसे हैं?

CMF Watch 3 Pro हार्ट रेट मॉनिटरिंग, एडवांस्ड स्लीप साइकल ट्रैकिंग, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्ट्रेस लेवल और मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग का भी सपोर्ट करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.