Casio ने पेश की Pokemon फैंस के लिए खास स्मार्टवॉच, जानें कीमत

पॉकेमोन की 30वीं सालगिरह पर कंपनी की G-Shock GA-110 स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 25 जून 2026 18:56 IST
ख़ास बातें
  • Pokémon फैंस के लिए खास G-Shock GA-110 स्मार्टवॉच लॉन्च
  • GA-110 स्मार्टवॉच का लिमिटिड एडिशन पॉकेमोन गेम से प्रेरित
  • स्ट्रैप पर पिकाचू और ईवी भी बने हुए हैं

Casio की ओर से Pokémon फैंस के लिए खास G-Shock GA-110 स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है

Photo Credit: Casio

Casio की ओर से Pokémon फैंस के लिए खास G-Shock GA-110 स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है जो Pokémon डिजाइन में आती है। GA-110 स्मार्टवॉच का लिमिटिड एडिशन पॉकेमोन गेम से प्रेरित है। इसमें सिग्नेचर रेड, ब्लू, और ग्रीन कलर पैलेट लगा है। यह 1996 में आए पॉकेमोन रेड, ग्रीन, और ब्लू गेम्स से प्रेरित है। स्मार्टवॉच की सुईयां, बटन, डायल, और बेजल्स में, सब तरफ इस डिजाइन थीम की झलक मिलती है। आइए जानते हैं इसके अन्य खास फीचर्स। 

G-Shock GA-110 Pokemon Smartwatch Price

G-Shock Pokemon GA-110PKM-7A स्मार्टवॉच की कीमत 33,000 JPY (लगभग 20,000 रुपये) है। कंपनी इसे 17 जुलाई को जापान में लॉन्च करेगी। वहीं, Casio की ओर से 1 जुलाई से 6 जुलाई तक ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए लॉटरी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसी के जरिए इस लिमिटेड-एडिशन स्मार्टवॉच को खरीदने का मौका मिलेगा। जो भी क्लेक्टर्स इसे खरीदना चाहते हैं, रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। 

G-Shock GA-110 Pokemon Smartwatch Features

Casio ने पॉकेमोन की 30वीं सालगिरह पर खास स्मार्टवॉच को G-Shock कोलैबोरेशन के साथ लॉन्च किया है। पॉकेमोन की 30वीं सालगिरह पर कंपनी की G-Shock GA-110 स्मार्टवॉच लॉन्च की गई है जो बहुत ही यूनीक दिखती है। इसके इंडिकेटर हैंड को पिकाचू शेप में बनाया गया है। वहीं केस को पलटकर देखते हैं तो इसमें पॉकेमोन का 30वीं सालगिरह का लोगो नजर आता है। इसका पारभासी पट्टा भी एनिवर्सरी थीम से लैस किया गया है। इसमें 30 पॉकेमोन नजर आते हैं। इसमें कांटो से लेकर पाल्डीया तक की हर जेनरेशन के तीन स्टार्टर पॉकेमोन शामिल हैं, साथ ही स्ट्रैप पर पिकाचू और ईवी भी बने हुए हैं। 

बैंड लूप में म्यू को शामिल किया गया है। यानी पॉकेमोन की कुल संख्या 30 नजर आती है। कैसियो ने पॉकेबॉल के आकार का एक कलेक्टर पैकेज भी डिज़ाइन किया है, जबकि बाहरी बॉक्स पर इस कोलेबोरेशन में शामिल सभी 30 पॉकेमोन का आर्टवर्क दिखता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.