Boult Striker Pro Launch Price: Rs 2,499 में AMOLED डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, SpO2, IP67 रेटिंग वाली Boult स्मार्टवॉच लॉन्च

Boult Striker Pro को कंपनी ने भारत में 2,499 रुपये में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 11:44 IST
ख़ास बातें
  • भारत में आकर्षक स्मार्टवॉच Boult Striker Pro को लॉन्च किया गया है।
  • इसकी बॉडी मेटल की बनी है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।
  • स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Boult Striker Pro को कंपनी ने भारत में 2,499 रुपये में लॉन्च किया है।

Photo Credit: Boult Audio

Boult Audio की ओर से भारत में आकर्षक स्मार्टवॉच Boult Striker Pro को लॉन्च किया गया है। यह एक अफॉर्डेबल वियरेबल है जिसमें गोल डायल दिया गया है। इसकी बॉडी मेटल की बनी है। इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में 750 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है ताकि आउटडोर में भी डिस्प्ले साफ साफ दिखाई दे सके। इसके अलावा स्मार्टवॉच को पानी और धूल से बचाव के लिए IP67 रेटिंग भी प्रदान की गई है। आइए जानते हैं कि कंपनी ने Boult Striker Pro की कीमत क्या रखी है, और इसमें कौन से खास फीचर्स दिए गए हैं। 
 

Boult Striker Pro price in India

Boult Striker Pro को कंपनी ने भारत में 2,499 रुपये में लॉन्च किया है। इसे कंपनी की Boult Audio अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ब्लू और ग्रे सिलिकॉन स्ट्रैप कलर ऑप्शन मिल जाता है। वहीं ब्लैक मेटल स्ट्रैप का विकल्प भी कंपनी ने दिया है। स्मार्टवॉच Flipkart पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है। 
 

Boult Striker Pro specifications

बौल्ट स्ट्राइकर प्रो के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें इसमें 1.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है जिसमें 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन है। इसमें 60Hz का रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले में 750 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसमें नेविगेशन के लिए एक क्राउन बटन मिलता है। स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। यह कई तरह के हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स जैसे हार्ट रेट, SpO2 सेंसर, ब्लड प्रेशर मॉनिटर, फीमेल हेल्थ ट्रैकिंग, स्लीप मॉनिटर आदि के साथ आती है। 

रोजमर्रा की जिंदगी में एक जगह बैठे रहने (सिडेंटरी लाइफ स्टाइल) वाले यूजर्स के लिए भी यह ब्रीद ट्रेनिंग दे सकती है। स्मार्टवॉच में बिल्टइन माइक्रोफोन और स्पीकर दिया गया है। इसमें कॉलिंग के लिए डायल पैड, कॉन्टेक्ट सिंक, और रीसेंट लॉग भी मिल जाता है। इसके लिए यह Bluetooth 5.1 की कनेक्टिविटी इस्तेमाल करती है। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच नोटिफिकेशन डिस्प्ले, वॉयस असिस्टेंट, वेदर अपडेट, फाइंड माय फोन, केल्कुलेटर जैसी सुविधाओं से भी लैस है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart June Epic Sale: 15 हजार रुपये सस्ते मिल रहे Motorola के पॉपुलर स्मार्टफोन! जानें बेस्ट डील्स
  2. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
  3. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Free Fire Max में फ्री बंडल्स और स्किन चाहिए? ये रहे आज के कोड
  2. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  3. UAN नंबर भूल गए? UMANG App से ऐसे पता करें
  4. Honor X80 Pro Max देगा 22 जून को दस्तक, 11000mAh की धांसू बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  5. Apple का सबसे सस्ता MacBook अब और सस्ता! 10 हजार रुपये तक का फायदा, यहां मिलेगी डील
  6. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Oppo फोन मिल रहा 17 हजार रुपये सस्ता, यहां आई गजब डील
  8. Realme P4R 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. SpaceX  के IPO ने 4,400 से ज्यादा वर्कर्स को बनाया मिलिनेयर!
  10. 365 दिनों तक डेली 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री मूवी, Free Gemini AI के साथ Jio के धांसू मोबाइल प्लान!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.