7 दिन तक बैटरी बैकअप वाली Boult Mirage स्मार्टवॉच HD डिस्प्ले, IP67 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Boult Mirage स्मार्टवॉच 1.39 इंच के 360x360 पिक्सल HD डिस्प्ले के साथ आती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 नवंबर 2023 16:37 IST
ख़ास बातें
  • यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है।
  • इसमें बिल्टइन स्पीकर और माइक भी दिया गया है।
  • स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।

Boult Mirage स्मार्टवॉच 1.39 इंच के 360x360 पिक्सल HD डिस्प्ले के साथ आती है।

Photo Credit: Boult Audio

वियरेबल बनाने वाली घरेलू कंपनी Boult ने अपनी नई स्मार्टवॉच Boult Mirage लॉन्च की है। इसमें कंपनी ने 1.39 इंच का HD रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले दिया है। वॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके साथ कंपनी ने कई तरह के स्ट्रैप ऑप्शन दिए हैं। यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। इसमें इनबिल्ट स्पीकर भी हैं। यह IP67 रेटिंग के साथ आती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस। 
 

Boult Mirage Price in India

Boult Mirage की भारत में कीमत 1599 रुपये बताई गई है जो कि कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्टेड है। इसमें कंपनी ने कई तरह के कलर ऑप्शन दिए हैं जिसमें Inox Steel, Amber Blue, Coal Black शामिल हैं। इसे Boult वेबसाइट के अलावा Flipkart जैसे ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म से भी खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

Boult Mirage Specifications

बोल्ट मिराज स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Boult Mirage स्मार्टवॉच 1.39 इंच के 360x360 पिक्सल HD डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है जिससे यह ब्लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। इसमें बिल्टइन स्पीकर और माइक भी दिया गया है। कंपनी ने इसे IP67 रेट किया है जिससे कि यह पानी में आसानी से खराब नहीं होती है। 

स्मार्टवॉच में 120 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं जिसमें रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग आदि शामिल हैं। यह कई हेल्थ फीचर्स को भी सपोर्ट करती है। जिसमें हार्ट रेट मॉनिटर, ब्लड ऑक्सीजन लेवल, स्लीप ट्रैकर आदि शामिल हैं। कॉल्स के लिए नोटिफिकेशन, मैसेज और ऐप नोटिफिकेशन, वेदर अपडेट, म्यूजिक प्लेयर कंट्रोल, कैमरा कंट्रोल आदि इसमें अन्य फीचर्स के रूप में मिलते हैं। कंपनी के अनुसार एक बार चार्ज करने पर यह 7 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  4. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  5. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  7. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  8. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  9. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  10. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.