Boult Audio AirBass Z1 TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत महज 1,499 रुपये

Boult Audio launches AirBass Z1 TWS ईयरबड्स की भारत में कीमत 1,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इनमें आपको ऑलिव ग्रीन और ग्रे ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी इनके साथ एक साल की वॉरंटी भी दे रही है।

Boult Audio AirBass Z1 TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्च, कीमत महज 1,499 रुपये
ख़ास बातें
  • Boult Audio AirBass Z1 TWS में 10mm डायनमिक ड्राइवर्स मिलते हैं
  • इनमें Bluetooth 5.1 कनेक्टिविटी दी गई है
  • खरीद के लिए Amazon India वेबसाइट है उपलब्ध हैं बड्स
विज्ञापन
Boult Audio launches AirBass Z1 को भारत में कंपनी के लेटेस्ट ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरबड्स के रूप में लॉन्च कर दिया गया है। इन ईयरफोन्स में काफी आकर्षक डिज़ाइन और 24 घंटे तक का ऑडियो प्लेबैक दिया गया है। इसके अलावा, इसमें 10mm ड्राइवर्स मौजूद हैं। ईयरबड्स में आपको ब्लूटूथ 5.1 कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके अलावा, पानी और पसीने से बचाव के लिए इसमें IPX5 रेटिंग दी गई है। बता दें, इन ईयरबड्स में कंपनी ने सिलिकॉन ईयरटिप्स नहीं दी है। फास्ट चार्जिंग के लिए डिवाइस में यूएसबी टाइप-सी का सपोर्ट है।
 

Boult Audio AirBass Z1 TWS earbuds price in India, availability

Boult Audio launches AirBass Z1 TWS ईयरबड्स की भारत में कीमत 1,499 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो इनमें आपको ऑलिव ग्रीन और ग्रे ऑप्शन मिलेंगे। कंपनी इनके साथ एक साल की वॉरंटी भी दे रही है। इच्छुक ग्राहक इन ईयरबड्स को Amazon India की वेबसाइट से खरीद सकते हैं।
 

Boult Audio AirBass Z1 TWS earbuds specifications

Boult Audio AirBass Z1 TWS ईयरबड्स में 10mm डायनमिक ड्राइवर्स मिलते हैं, जिनकों लेकर वादा किया गया है कि दमदार बेस और शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस प्रदान करते हैं। इसके अलावा, इनमें Bluetooth 5.1 कनेक्टिविटी मिलती है, जिसके जरिए यूज़र्स इन ईयरबड्स का इस्तेमाल 10 मीटर तक की रेंज में कर सकते हैं। जैस कि हमने बताया यह बड्स IPX5 रेटिंग के साथ आते हैं, जो कि इनको पानी या पसीने में खराब होने से बचाती है जिसका मतलब है आप इन्हें वर्कआउट के दौरान भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

ईयरबड्स की बैटरी क्षमता की बात करें, तो इनका इस्तेमाल चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे तक किया जा सकता है। इसके अलावा, इस डिवाइस में यूएसपी-टाइप-सी फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मौजूद है, जिसमें 15 मिनट के चार्ज पर आप इसका इस्तेमाल 100 मिनट तक तक सकते हैं। इसमें पैसिव नॉइस कैंसिलेशन सपोर्ट मौजूद है। इनमें इन-ईयर डिज़ाइन मौजूद है, लेकिन कंपनी ने इनमें सिलिकॉम ईयरटिप नहीं दिया है। खास बात यह है कि यर ईयरबड्स काफी हल्के हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  2. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  3. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  4. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  5. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  7. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  10. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »