Boat Storm Call 3 स्मार्टवॉच 700 स्पोर्ट्स मोड के साथ लॉन्च, कीमत 1,099 रुपये

Boat Storm Call 3 में 1.83 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2024 12:15 IST
ख़ास बातें
  • Boat Storm Call 3 में 1.83 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है।
  • Boat Storm Call 3 में 230mAh की बैटरी दी गई है।
  • Boat Storm Call 3 की शुरुआती कीमत 1,099 रुपये है।

Boat Storm Call 3 में 1.83 इंच की HD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Boat

Boat ने Boat Storm Call 3 स्मार्टवॉच को पेश किया है। हाल ही में Boat Nirvana Eutopia हेडफोन और Airdopes Supreme TWS ईयरबड्स लॉन्च हुए थे। यह नई स्मार्टवॉच मॉड्रन यूजर्स की डिमांड को पूरा करने के लिए डिजाइन की गई है, जो स्टाइल और फंक्शन दोनों प्रदान करती है। इसमें एक स्क्वायर डायल है और यह सिलिकॉन या मैटल स्ट्रेप्स ऑप्शन के साथ आती है।


Boat Storm Call 3 की कीमत और उपलब्धता


Boat Storm Call 3 की शुरुआती कीमत 1,099 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो यह Boat वेबसाइट, Flipkart और Blinkit से खरीदी जा सकती है। Boat Storm Call 3 वॉच चेरी ब्लॉसम, एक्टिव ब्लैक, ऑलिव ग्रीन और सिल्वर मेटल में उपलब्ध है।


Boat Storm Call 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Boat Storm Call 3 में 1.83 इंच की HD डिस्प्ले दी गई है। यह स्मार्टवॉच 700 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है। इसमें हार्ट रेट और SpO2 ट्रैकिंग समेत कई प्रकार के हेल्थ मॉनिटरिंग प्रदान करता है। यह Crest+ OS पर चलती है। यह वॉच IP67 रेटिंग के साथ आती है, जिससे धूल और पानी दोनों से सुरक्षा मिलती है। इसमें 230mAh की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज करने पर 7 दिनों तक चलती है।

Storm Call 3 में मैपमायइंडिया पर बेस्ड इंटीग्रेटेड मैप्स नेविगेशन सिस्टम है। यह यूजर्स को सटीक और टर्न बाय टर्न नेविगेशन प्रदान करता है, जिससे लगातार स्मार्टफोन को चेक किए बिना नेविगेट करना आसान हो जाता है। इसके अलावा स्मार्टवॉच में क्यूआर कोड के तौर पर जरूरी जानकारी स्टोर करने के लिए एक क्यूआर ट्रे फीचर शामिल है। वॉच यूपीआई क्यूआर कोड, ट्रेवल और मूवी टिकट, आइडेंटिटी कार्ड और बहुत कुछ स्टोर कर सकती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI से पेमेंट पर चार्ज लगाने का रास्ता खुला, राष्ट्रपति मुर्मू ने दी भुगतान से जुड़े कानूनों को मंजूरी
  2. मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
  3. 9100mAh बैटरी वाला iQOO Neo11 Ultra हुआ लॉन्च, जितना मर्जी इस्तेमाल करो बैटरी नहीं होगी खत्म
  4. बच्चों के लिए आया सेफ ChatGPT! पैरेंट्स के हाथ में होगा कंट्रोल, खतरनाक जवाब देने से बचेगा AI
  5. Fairphone (Gen. 6+) हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  7. iQOO Z11S हुआ 10000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
  9. भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
  10. IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.