boAt ने लॉन्‍च की ब्‍लूटूथ कॉलिंग, GPS सपोर्ट वाली स्‍मार्टवॉच Storm Call 3 Plus, जानें प्राइस

boAt Storm Call 3 Plus में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन एक्‍सेस किया जा सकता है। आसान भाषा में कहें तो आप वॉच में ही अपना रूट मैप देख पाएंगे और किसी भी शहर, स्‍ट्रीट, हाइवे पर अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 10 सितंबर 2024 14:32 IST
ख़ास बातें
  • boAt Storm Call 3 Plus स्‍मार्टवॉच भारत में लॉन्‍च
  • 1149 रुपये में लॉन्‍च हुई नई बोट स्‍मार्टवॉच
  • नेविगेशन की सुविधा, ब्‍लूटूथ कॉलिंग का भी सपोर्ट

boAt Storm Call 3 Plus को IP67 रेटिंग मिली है। यह पसीने, धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बची रह सकती है।

boAt Storm Call 3 Plus : बोट ने भारत में एक नई स्‍मार्टवॉच boAt Storm Call 3 Plus को लॉन्‍च किया है। यह ब्‍लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। इन-बिल्‍ट जीपीएस की सुविधा के साथ आती है। मैपमाईइंडिया की मदद से वॉच में टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन एक्‍सेस किया जा सकता है। आसान भाषा में कहें तो आप वॉच में ही अपना रूट देख पाएंगे और किसी भी शहर, स्‍ट्रीट, हाइवे पर अपनी मंजिल तक पहुंच पाएंगे। boAt Storm Call 3 Plus में 1.96 इंच का HD डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह कई कलर्स में आती है और दाम 1500 रुपये से कम हैं। 
 

boAt Storm Call 3 Plus Price in india 

boAt Storm Call 3 Plus को 1149 रुपये में लॉन्‍च किया गया है। यह कई कलर वेरिएंट्स- एक्टिव ब्‍लैक, ऑलिव ग्रीन, डार्क ब्‍लू, चेरी ब्‍लॉसम, मिंट ग्रीन, सालमन पीच और ब्‍लैक मेटल मैश में आती है। इसे boAt-lifestyle.com और Flipkart से लिया जा सकता है। 
 

boAt Storm Call 3 Plus Specifications, features 

boAt Storm Call 3 Plus में 1.96 इंच का HD डिस्‍प्‍ले है, जिसका रेजॉलूशन 240x288 पिक्‍सल है। कंपनी का कहना है कि बड़ा डिस्‍प्‍ले होने से नोटिफ‍िकेशन से लेकर नेविगेशन तक सब क्रिस्‍टल क्‍लीयर नजर आएगा। यह फंक्‍शनल क्राउन के साथ आती है। वॉच फेस स्‍टूडियो इसमें मिलता है, जिससे आप अपनी फेवरेट फोटोज को वॉच में सेट कर पाएंगे। 

boAt Storm Call 3 Plus को IP67 रेटिंग मिली है। यह पसीने, धूल और पानी से होने वाले नुकसान से बची रह सकती है। दावा है कि आउटडोर वर्कआउट से लेकर डेली रूटीन के कामों में यह बखूबी साथ निभाती है। 
Advertisement

जैसाकि हमने बताया इसमें नेविगेशन की सुविधा दी गई है। यह फीचर आपको वॉच में ही आपका रूट मैप दिखाता है, जिससे बिना भटके मंजिल तक पहुंचा जा सकता है। यह ब्‍लूटूथ कॉलिंग को सपोर्ट करती है। डायल पैड, एचडी माइक्रोफोन और स्‍पीकर जैसे प्रमुख फीचर दिए गए हैं, ताकि कॉलिंग का काम वॉच से ही किया जा सके। 

boAt Storm Call 3 Plus में प्रमुख हेल्‍थ फीचर्स जैसे- SpO2 ट्रैकिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग, स्‍लीप एनालिसिस आदि दिए गए हैं। यह 700 से ज्‍यादा एक्टिव मोड्स को सपोर्ट करती है। बोट का क्र‍िस्‍ट ऐप इसके साथ कनेक्‍ट हो सकता है। 
Advertisement

boAt Storm Call 3 Plus की मदद से आप अपने फोन का कैमरा, म्‍यूजिक कंट्रोल कर पाएंगे। फोटो कैप्‍चर भी की जा सकेगी। अन्‍य फीचर्स के रूप में अलार्म, स्‍टॉपवॉच, वेदर अपडेट भी इसमें मिलते हैं। दावा है कि इसकी बैटरी 7 दिन चल सकती है। हालांकि ब्‍लूटूथ कॉलिंग और ऑलवेज ऑन डिस्‍प्‍ले में यह 2 दिन चल पाती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  4. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  2. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  3. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  4. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  5. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  6. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  7. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  8. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  9. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  10. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.