Boat Lunar Vista स्मार्टवॉच HD डिस्प्ले, Bluetooth के साथ लॉन्च, Rs 1,999 में सेहत का पूरा ख्याल!

यह ग्रे, ब्लू, ग्रीन, और ब्लैक कलर में आती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 सितंबर 2023 14:12 IST
ख़ास बातें
  • Lunar Vista स्मार्टवॉच में 1.52 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है।
  • घड़ी को 100 अलग अलग डिस्प्ले लुक दिए जा सकते हैं।
  • घड़ी में माइक्रोफोन और डायल पैड भी मिलता है।

Boat Lunar Vista स्मार्टवॉच में 1.52 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Amazon

Boat की ओर से नई स्मार्टवॉच boAt Lunar Vista लॉन्च की गई है। यह एक अफॉर्डेबल स्मार्टवॉच है जिसमें 1.52 इंच डिस्प्ले के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग और वॉटर रसिस्टेंस जैसे आकर्षक फीचर्स दिए गए हैं। प्राइस सेग्मेंट के हिसाब से स्मार्टवॉच अन्य कंपनियों की स्मार्टवॉच को टक्कर दे सकती है। इसमें HD स्क्रीन है, 100 से ज्यादा वॉचफेस हैं, कॉन्टेक्ट सेव किए जा सकते हैं, डायल पैड भी कॉलिंग के लिए मिल जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

Boat Lunar Vista smartwatch price

Boat Lunar Vista स्मार्टवॉच की कीमत सिर्फ 1,999 रुपये है। यह ग्रे, ब्लू, ग्रीन, और ब्लैक कलर में आती है। स्मार्टवॉच को Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से खरीदा जा सकेगा जिसके लिए सेल 12 सितंबर दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली है। 
 

Boat Lunar Vista smartwatch specifications

बोट लूनर विस्टा स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Boat Lunar Vista स्मार्टवॉच में 1.52 इंच का HD डिस्प्ले मिलता है। कंपनी का कहना है कि तेज धूप में भी यह क्लियर डिस्प्ले दिखा सकती है। इसमें 100 से ज्यादा वॉचफेस हैं, यानी घड़ी को 100 अलग अलग डिस्प्ले लुक दिए जा सकते हैं। नेविगेशन के लिए ब्रांड ने एक बड़ा राउंड बटन साइड में दिया है। 

Boat Lunar Vista फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट है। घड़ी में माइक्रोफोन और डायल पैड भी मिलता है। इसमें 10 कॉन्टेक्ट भी सेव हो सकते हैं ताकि एक क्लिक में कॉलिंग की जा सके। स्मार्टवॉच में 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। साथ ही यह कुछ हेल्थ मॉनिटरिंग फीचर्स भी ऑफर करती है। जिसमें कि ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), मेन्स्रुअल साइकल, ब्रीद एक्सरसाइज आदि शामिल हैं। अगर यूजर ज्यादा समय तक एक जगह बैठा रहता है, या कम फिजिकल एक्टिविटी होती है, तो यह उसके लिए भी अलर्ट भेजती है। यानि कि सेहत का पूरा ख्याल यह स्मार्टवॉच रख सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन का कैमरा कंट्रोल फीचर भी इसमें दिया गया है। कंपनी ने बैटरी बैकअप भी काफी ज्यादा बताया है। कॉलिंग का ज्यादा इस्तेमाल करने पर भी यह 2 दिन तक बैकअप दे देती है, ऐसा कहा गया है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  4. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.