Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच 7 दिन बैटरी लाइफ, AMOLED डिस्प्ले, SpO2 हेल्थ फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच में 1.45 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 26 नवंबर 2023 16:57 IST
ख़ास बातें
  • यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है।
  • इस स्मार्टवॉच को IP67 रेट किया गया है।
  • यह 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है।

Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच में 1.45 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है।

Photo Credit: Amazon

Boat ने नई Lunar Tigon स्मार्टवॉच लॉन्च की है। यह स्मार्टवॉच 3 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में एक मॉडर्न वियरेबल बनकर आती है। वॉच में 1.45 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। स्मार्टवॉच कई हेल्थ फीचर्स जैसे SpO2 मॉनिटरिंग, स्लीप ट्रैकिंग आदि भी सपोर्ट करती है। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Boat Lunar Tigon smartwatch price

Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच की कीमत 2899 रुपये है। जो कि इसका इसका इंट्रोडक्टरी प्राइस बताया गया है। यह कीमत इसके ओशन रिज स्ट्रैप के साथ है। जबकि मैटेलिक स्ट्रैप के लिए स्मार्टच को 2999 रुपये में खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शंस की बात करें तो इसमें Active Black, Steel Black, Metal Gold, और Deep Blue मिल जाते हैं। यह Amazon पर खरीद के लिए उपलब्ध है।  
Advertisement
 

Boat Lunar Tigon smartwatch specifications

बोट लूनर टिगॉन स्मार्टवॉच के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Boat Lunar Tigon स्मार्टवॉच में 1.45 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है। जिसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 466 x 466 पिक्सल रिजॉल्यूशन मिलता है। नेविगेशन के लिए राउंड बटन साइड में दिया गया है। यह कई हेल्थ फीचर्स जैसे ब्लड ऑक्सीजन लेवल (SpO2), मेन्स्रुअल साइकल, हार्ट रेट मॉनिटरिंग के साथ आती है। 

Boat Lunar Tigon के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट है। इसमें इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन है। कॉलिंग के लिए क्विक डायल पैड है जिसमें 10 कॉन्टेक्ट सेव भी किए जा सकते हैं। यह 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड को सपोर्ट करती है। साथ ही धूल और पानी से बचाव के लिए इस स्मार्टवॉच को IP67 रेट किया गया है। इसमें अलार्म, स्टॉपवॉच जैसे कुछ जरूरी ऐप टूल्स भी हैं। यह सिंगल चार्ज में 7 दिन तक बैटरी बैकअप दे सकती है। यह स्मार्टवॉच 3 हजार रुपये से नीचे के सेग्मेंट में एक मॉडर्न वियरेबल बनकर आती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio vs Airtel vs Vodafone Idea: 3 महीने तक डेली 1.5GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल के साथ कौन सा प्लान है बेस्ट
  2. Google Maps बना AI ट्रिप प्लानर, घूमने की जगहें बताने से लेकर अपॉइंटमेंट तक करेगा बुक, ऐसे करें यूज
  3. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  4. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  5. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  6. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  7. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  8. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  9. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  10. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.