हेल्थ और फिटनेस दोनों का ख्याल रखेगी boAt की नई स्मार्टवॉच, धांसू फीचर्स के साथ 7 दिनों तक चलेगी बैटरी

boAt Lunar Oasis की कीमत 3,299 रुपये है। यह स्मार्टवॉच ऑलिव ग्रीन, एक्टिव ब्लैक और ब्लैक मेटल स्ट्रैप कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2024 10:47 IST
ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो boAt Lunar Oasis की कीमत 3,299 रुपये है।
  • boAt Lunar Oasis में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • boAt Lunar Oasis में ब्रांड का इन-हाउस X1 प्रोसेसर दिया गया है।

boAt Lunar Oasis में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: boAt

boAt ने भारतीय बाजार में एक नई स्मार्टवॉच boAt Lunar Oasis लॉन्च की है। नई स्मार्टवॉच में एक प्रीमियम लुक, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, वाइब्रेंट डिस्प्ले, हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स और काफी कुछ शामिल है। यहां हम आपको Lunar Oasis के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 


boAt Lunar Oasis Price


कीमत की बात की जाए तो boAt Lunar Oasis की कीमत 3,299 रुपये है। यह स्मार्टवॉच ऑलिव ग्रीन, एक्टिव ब्लैक और ब्लैक मेटल स्ट्रैप कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। स्मार्टवॉच को ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart से खरीदा जा सकता है।


Advertisement
boAt Lunar Oasis Specifications


boAt Lunar Oasis में 1.43 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 600 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें ऑलवेज-ऑन डिस्प्ले मोड भी है। Lunar Oasis में मेटल बॉडी के साथ एक राउंड डायल दिया गया है जो प्रीमियम लुक प्रदान करता है। फंक्शनिंग क्राउन के साथ दाईं ओर दो बटन हैं। स्मार्टवॉच IP68 रेटिंग के साथ आती है, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। Lunar Oasis में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर, स्ट्रेस और स्लीप ट्रैकर दिया गया है। यह एक सेडेंटरी रिमाइंडर और कस्टम रन प्लान के साथ भी आती है। यह स्मार्टवॉच 700 से ज्यादा वर्कआउट एक्टिविटीज को ट्रैक कर सकती है। 

boAt Lunar Oasis में ब्रांड का इन-हाउस X1 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें बिल्ट-इन स्पीकर और माइक्रोफोन दिया गया है जो कि हैंड्स-फ्री कॉलिंग का सपोर्ट करता है। इसके अलावा MapmyIndia का नेविगेशन सिस्टम है जो स्मार्टफोन पर निर्भर हुए बिना सटीक टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन प्रदान करता है। स्मार्टवॉच में इमरजेंसी SOS, पेमेंट के लिए क्यूआर ट्रे, इनबिल्ट गेम, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल समेत काफी कुछ शामिल है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 300mAh की बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होकर 7 दिनों तक चल सकती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  11. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  5. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  6. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  7. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  10. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.