Boat Enigma Daze, Enigma Gem स्मार्टवॉच भारत में Rs. 1,999 में लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले, IP67 रेटिंग जैसे फीचर्स

डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए दोनों ही स्मार्टवॉच IP67 रेटेड हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 दिसंबर 2024 10:34 IST
ख़ास बातें
  • Enigma Daze में 10 तक कॉन्टेक्ट सेव किए जा सकते हैं।
  • Enigma Gem में 20 तक कॉन्टेक्ट्स सेव किए जा सकते हैं।
  • इनमें 5 दिन तक बैटरी बैकअप का दावा कंपनी की ओर से किया गया है।

डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए दोनों ही स्मार्टवॉच IP67 रेटेड हैं।

Photo Credit: Amazon

Boat ने नई स्मार्टवॉच Enigma Daze और Enigma Gem लॉन्च की हैं। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। Enigma Daze में 1.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जबकि Enigma Gem स्मार्टवॉच 1.19 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड भी दिया गया है। इनमें कई तरह के हेल्थ फीचर्स जैसे मेन्स्रुअल साइकल, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट आदि दिए गए हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Boat Enigma Daze, Enigma Gem Price

Boat Enigma Daze को कंपनी ने Metallic Gold वेरिएंट के लिए Rs 2,199 में लॉन्च किया है। जबकि अन्य कलर वेरिएंट्स की कीमत 1,999 रुपये बताई गई है जिसमें Metallic Silver, Metallic Black और Cherry Blossom शामिल हैं। वहीं, Enigma Gem की कीमत 2,699 रुपये है। यह Rose Gold, Metallic Black, और Metallic Silver जैसे वेरिएंट्स में आती है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Amazon से भी से खरीदा जा सकता है।
 

Boat Enigma Daze, Enigma Gem Specifications

Boat Enigma Daze स्मार्टवॉच में 1.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जबकि Boat Enigma Gem स्मार्टवॉच 1.19 इंच AMOLED डिस्प्ले के साथ आती है। इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले मोड भी दिया गया है। इनमें कई तरह के हेल्थ फीचर्स जैसे मेन्स्रुअल साइकल, SpO2, स्लीप ट्रैकिंग, स्ट्रेस मैनेजमेंट आदि दिए गए हैं।

स्मार्टवॉच में 700 एक्टिव स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इनमें boAt के Crest App Health Ecosystem का सपोर्ट दिया गया है। जिसमें Wellness Crew और Fit Buddies जैसे टूल्स भी शामिल हैं। ब्लूटूथ के माध्यम से ये कॉलिंग फीचर को भी सपोर्ट करती हैं। इनमें सिंगल चार्ज में 5 दिन तक बैटरी बैकअप का दावा कंपनी की ओर से किया गया है। 

Enigma Daze में 10 तक कॉन्टेक्ट सेव किए जा सकते हैं। वहीं, Enigma Gem में 20 तक कॉन्टेक्ट्स सेव किए जा सकते हैं। पर्सन्लाइजेशन के लिए इसमें DIY Watchface Studio का सपोर्ट है। पसंद के अनुसार वॉचफेस कस्टमाइज हो सकते हैं। इसके अलावा स्मार्टवॉच में फ्लैशलाइट, अलार्म, टाइमर, कैमरा और म्यूजिक कंट्रोल भी मिल जाता है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए दोनों ही स्मार्टवॉच IP67 रेटेड हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro vs Realme Narzo 70x 5G: 15K में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  2. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. आईफोन मेकर Apple का बदला रुख, भारत में बिजनेस के डेटा की CCI को देगी जानकारी 
  2. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  4. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  5. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  6. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  8. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  9. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  10. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.