boAt Airdopes Genesis Launched: एक बार चार्ज करने पर 54 घंटे चलने वाले boAt Airdopes Genesis इयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत

बोट एयरडॉप्स जेनेसिस की बात करें तो कंपनी ने इनमें बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी देने का दावा किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 मई 2023 13:38 IST
ख़ास बातें
  • ऑडियो डिवाइस Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।
  • वियरेबल में 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने की बात कही गई है।
  • 5 मिनट के चार्ज में ये 60 मिनट का प्लेबैक दे सकते हैं।

boAt Airdopes Genesis में 13mm के बड़े ड्राइवर दिए गए हैं और ये बोट का सिग्नेचर साउंड देते हैं।

Photo Credit: boAt

boAt ने ऑडियो वियरेबल सेग्मेंट में नए TWS इयरबड्स Airdopes Genesis लॉन्च किए हैं। इनमें 13mm के बड़े ड्राइवर दिए गए हैं और ये बोट का सिग्नेचर साउंड देते हैं। इनमें स्मार्ट फीचर्स जैसे इन-इयर डिटेक्शन भी है। इससे ये सेंस कर सकते हैं कि ये कब कान के अंदर लगे हैं और कब नहीं। इसके साथ ही इनमें Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी दी गई है और 54 घंटे तक का कुल प्लेबैक टाइम का दावा किया गया है। इनकी कीमत और फीचर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

boAt Airdopes Genesis price, availability

boAt Airdopes Genesis की भारत में कीमत 1799 रुपये बताई गई है कि जो स्पेशल लॉन्च प्राइस कहा गया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के साथ ही Amazon.in से भी खरीदा जा सकेगा। सेल आगामी 1 जून से शुरू होने वाली है। 
Advertisement
 

boAt Airdopes Genesis specifications

बोट एयरडॉप्स जेनेसिस की बात करें तो कंपनी ने इनमें बेहतरीन ऑडियो क्वालिटी देने का दावा किया है। स्पेसिफिकेशन में 13mm के ड्राइवर इसमें मिलते हैं। वियरेबल बोट का सिग्नेचर साउंड डिलीवर करते हैं। जैसा कि पहले बताया गया है, इनमें इन-इयर डिटेक्शन फीचर भी है। इससे ये सेंस कर सकते हैं कि ये कब कान के अंदर लगे हैं और कब नहीं। इसका फायदा ये होता है कि कान से हटाए जाने पर खुद ही म्यूजिक को रोक देते हैं, और लगाने पर फिर से रिज्यूम कर देते हैं। 

इसमें क्वाड माइक्रोफोन मिलते हैं जिनमें ENx Tech का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ये बेहद साफ आवाज वाली कॉलिंग दे सकते हैं। ऑडियो डिवाइस Bluetooth 5.3 की कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इनमें गेमिंग के लिए 65ms तक की लो लेटेंसी मिल जाती है। जिससे गेमिंग अनुभव और उम्दा हो जाता है। इनकी बैटरी कैपिसिटी के बारे में बात करें तो वियरेबल में 54 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देने की बात कही गई है। इनमें फास्ट चार्जिंग फीचर है जिससे 5 मिनट के चार्ज में ये 60 मिनट का प्लेबैक दे सकते हैं। 
Advertisement

इयरबड्स में पानी और पसीने से बचाव के लिए IPX5 रेटिंग दी गई है। जिससे कि आउटडोर एक्टिविटी और वर्कआउट के समय भी ये पहने जा सकते हैं। इसके अलावा इनमें वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट भी दिया गया है। जिसकी मदद से आप अपने स्मार्ट डिवाइसेज को भी इसके वॉयस कमांड द्वारा कंट्रोल कर सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.