boAt ने लॉन्‍च किए नए ईयरबड्स ‘Airdopes 131 Elite’, दाम 1500 रुपये से कम, जानें खूबियां

boAt Airdopes 131 Elite ANC में 13एमएम के ऑडियो ड्राइवर्स लगे हैं। दावा है कि ये उम्‍दा साउंड जनरेट करते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 21 जून 2024 17:49 IST
ख़ास बातें
  • boAt Airdopes 131 Elite ANC भारत में लॉन्‍च
  • 1499 रुपये है इनकी कीमत
  • कई कलर ऑप्‍शंस में लॉन्‍च हुुए नए बोट ईयरबड्स

Photo Credit: boAt

boAt Airdopes 131 Elite ANC : वियरेबल कैटिगरी की जानी-मानी कंपनी बोट (boAt) ने नए TWS ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च किए हैं। इनका नाम है- boAt Airdopes 131 Elite ANC, जिन्‍हें 1500 रुपये से कम दाम में लाया गया है। ये एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन और लंबे वक्‍त तक चलने वाली बैटरी की खूबियों के साथ आते हैं। 1 साल की वॉरंटी इन ईयरबड्स के लिए दी जा रही है। दावा है कि सिंगल चार्ज के बाद यह 60 घंटों तक चल जाते हैं, जिसमें से 10 घंटे का बैटरी बैकअप ईयरबड्स में मौजूद रहता है। 
 

boAt Airdopes 131 Elite ANC Price in India 

boAt Airdopes 131 Elite ANC को कई कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। यह एक्टिव ब्‍लैक, एक्टिव टेल, एक्टिव वाइट और डॉल ब्‍लू कलर में लिए जा सकते हैं। दाम 1499 रुपये हैं और एक साल की वॉरंटी इन पर दी जा रही है। बोट की ऑफ‍िशियल वेबसाइट के अलावा, फ्लिपकार्ट और कई ई-रिटेलर्स पर इनकी बिक्री शुरू हो गई है। 
 

boAt Airdopes 131 Elite ANC Specifications 

boAt Airdopes 131 Elite ANC में 13एमएम के ऑडियो ड्राइवर्स लगे हैं। दावा है कि ये उम्‍दा साउंड जनरेट करते हैं। ब्‍लूटूथ 5.3 का सपोर्ट इनमें है। बीस्‍ट मोड का सपोर्ट होने से यह गेमर्स के लिए भी उम्‍दा हो सकते हैं, क्‍योंकि कम से कम लेटेंसी मोड मिलता है। 

दावा है कि यह 32 डेसिबल तक बाहर के शोर को कम कर सकते हैं। एनवायरनमेंटल नॉइस कैंसिलेशन की सुविधा इनमें दी गई है, जिससे कॉल के दौरान क्लियर आवाज मिलती है और आसपास का नॉइस कम हो जाता है। boAt Airdopes 131 Elite ANC की टोटल बैटरी कैपिसिटी 400mAh है। उसमें से 35mAh ईयरबड्स में है। दावा है सिंगल फुल चार्ज में ये ईयरबड्स 60 घंटे चल जाते हैं। 10 घंटों की बैटरी कैपिसिटी ईयरबड्स में होती है। 

आपकी डिवाइस से एक बार पेयर होने के बाद नए बोट्स ईयरबड्स झटपट कनेक्‍शन बना लेते हैं। इन-‍ईयर डिटेक्‍शन, टच कंट्रोल्‍स और हैंड्स फ्री कॉल की सुविधा भी इनमें मिलती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Tecno Pova 8 Pro 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ रियर में भी डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी!
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  4. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  5. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  2. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  3. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  4. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  5. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  6. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  7. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  8. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
  9. इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
  10. iQOO 16 में मिल सकता है 2K डिस्प्ले, नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.