बिंगो ने लॉन्च किए दो नए वाटरप्रूफ फिटनेस बैंड

उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी बिंगो ने प्रगति मैदान में आयोजित 'गिफ्ट्स वल्र्ड एक्सपो 2017' में नई रेंज के फिटनेस बैंड- बिंगो 'एफ1' और 'एफ2' लॉन्च किए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 24 जुलाई 2017 11:21 IST
ख़ास बातें
  • 'एफ1' और 'एफ2' की कीमत क्रमश: 1,499 रुपये और 1,699 रुपये है
  • बिंगो के ये नए फिटनेस बैंड वाटर व डस्ट प्रूफ हैं
  • बैटरी क्षमता 70एमएएच है और पूरी तरह चार्ज होने पर 300 घंटों तक चल सकता है
उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक एक्सेसरीज बनाने वाली कंपनी बिंगो ने प्रगति मैदान में आयोजित 'गिफ्ट्स वल्र्ड एक्सपो 2017' में नई रेंज के फिटनेस बैंड- बिंगो 'एफ1' और 'एफ2' लॉन्च किए। यह प्रदर्शनी गुरुवार से शुरू हुई है और 24 जुलाई, सोमवार तक चलेगी। 15वें 'गिफ्ट्स वल्र्ड एक्सपो' में विश्व की 250 से ज्यादा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही हैं और 5,000 से ज्यादा उत्पादों का प्रदर्शन कर रही हैं।

बिंगो के नए फिटनेस बैंड 'एफ1' और 'एफ2' की कीमत क्रमश: 1,499 रुपये और 1,699 रुपये रखी गई है। ये फिटनेस बैंड कई फीचर से लैस हैं, जिससे यूजर को अपने स्वास्थ्य पर नजर रखने तथा रिकार्ड रखने की सुविधा मिलती है। साथ ही ये यूजर की संबंधी जरूरतों को भी पूरा करते हैं।
Advertisement

इन फिटनेस बैंड की बैटरी क्षमता 70एमएएच है और पूरी तरह चार्ज होने पर 300 घंटों तक चल सकता है। इनमें 0.71/ओलेड टाइम डिस्प्ले है। इस डिवाइस में कॉल और एसएमएस नोटिफिकेशन, हार्ट रेट सेंसर और स्लीप मॉनिटर जैसे फीचर भी हैं। फिटनेस बैंड एंड्रॉयड व आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करते हैं। वज़न 9.3 ग्राम है। इनमें लो-पावर एक्सेलरेशन सेंसर दिया गया है। इन फिटनेस बैंड में व्हाट्सऐप, फेसबुक, वीचैट और दूसरे ऐप के नोटिफिेकेशन भी देखे जा सकते हैं।

बिंगो टेक्नॉलजीज़ के विपणन प्रबंधक अभिनय प्रताप सिंह ने एक बयान में कहा, " 'एफ1' और 'एफ2' फिटनेस बैंड भारतीय जलवायु को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। आईपी-67 सर्टिफिकेट के साथ आने वाले ये  फिटनेस बैंड वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस भी हैं। इसके अलावा इनमें कई दूसरे फीचर भी हैं।" उन्होंने कहा, "इसमें दिए गए फिटनेस संबंधी फीचर का लक्ष्य उपभोक्ताओं की जीवनशैली में बदलाव करना और उन्हें स्वास्थ्यपरक जीवनशैली की तरफ प्रोत्साहित करना है।''
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  4. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  5. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  6. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.