Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत

Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च हो गया है। इसमें बदलने वाले ईयर कुशन, 1.75 गुना ज्यादा नॉयस कैंसिलेशन और 32 घंटे तक की बैटरी मिलती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 23 सितंबर 2026 10:12 IST
ख़ास बातें
  • Beats 360 की भारत में कीमत ₹42,900 रखी गई है
  • हेडफोन 1.75 गुना तक ज्यादा शोर कम करने का दावा करता है
  • बैटरी 32 घंटे चलेगी, 5 मिनट चार्ज में 1 घंटे प्लेबैक

Beats 360 की कीमत भारत में ₹42,900 है

Photo Credit: Beats

Beats ने भारत समेत ग्लोबल मार्केट में अपने नए Beats 360 ओवर-ईयर हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इस मॉडल में साउंड क्वालिटी के साथ डिजाइन को भी ज्यादा कस्टमाइज करने का विकल्प दिया है। खास बात यह है कि इसके ईयर कुशन और हेडबैंड कुशन को जरूरत के हिसाब से बदला जा सकता है। यूजर अलग-अलग रंग और कुशन मटेरियल चुन सकते हैं। हेडफोन में कंपनी का अब तक का सबसे एडवांस्ड Active Noise Cancellation दिया गया है और यह Beats Studio Pro के मुकाबले 1.75 गुना तक ज्यादा शोर कम करने का दावा करता है। इसके अलावा 32 घंटे तक की बैटरी, Spatial Audio और Apple के साथ Android फोन का सपोर्ट भी मिलता है।

भारत में Beats 360 की कीमत ₹42,900 रखी गई है। इसे Black, Cloud, Pink और Sky रंगों में खरीदा जा सकता है। हर वेरिएंट के साथ उसी रंग का Performance Knit ईयर कुशन और हेडबैंड कुशन मिलता है। हेडफोन की ऑनलाइन सेल शुरू हो गई है, जबकि स्टोर पर इसकी उपलब्धता 24 सितंबर से होगी।

Advertisement

इसके अलावा अलग से कुशन किट भी खरीदी जा सकती है। Performance Knit किट की कीमत ₹6,900 है और यह Black, Cloud, Pink, Sky, Navy और Volt रंगों में आती है। UltraPlush कुशन किट Black और Cloud रंग में उपलब्ध है और इसकी कीमत भी ₹6,900 है।

Beats 360 की सबसे खास बात इसका बदला जा सकने वाला डिजाइन है। इसके ईयर कुशन और हेडबैंड कुशन को हटाकर दूसरे कुशन लगाए जा सकते हैं। Performance Knit कुशन में मेमोरी फोम का इस्तेमाल किया गया है, जबकि UltraPlush कुशन में इंजीनियर्ड लेदर मिलता है। कंपनी के मुताबिक दोनों तरह के कुशन अलग-अलग इस्तेमाल के लिए तैयार किए गए हैं।

हेडफोन में ओवर-ईयर डिजाइन के साथ फोल्ड-फ्लैट सुविधा भी मिलती है। इसका वजन करीब 294.5 ग्राम है और साथ में कपड़े का कैरी केस मिलता है। यह Beats का पहला ओवर-ईयर हेडफोन है जिसमें पसीने और पानी से बचाव के लिए IPX4 रेटिंग दी गई है।

Advertisement

Beats 360 में Adaptive Active Noise Cancellation दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह Beats Studio Pro की तुलना में 1.75 गुना तक ज्यादा शोर कम कर सकता है। इसके साथ Transparency Mode भी मिलता है, जिससे जरूरत पड़ने पर आसपास की आवाज सुनी जा सकती है। Adaptive EQ लगातार साउंड को एडजस्ट करता रहता है।

हेडफोन में Personalized Spatial Audio और Dynamic Head Tracking का सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है। साउंड के लिए कस्टम 40mm ड्राइवर, डुअल नियोडिमियम मैग्नेट और तीन-लेयर डायफ्राम का इस्तेमाल किया गया है।

Beats 360 में Adaptive EQ के साथ 32 घंटे तक की बैटरी मिलती है। ANC और Personalized Spatial Audio चालू रहने पर भी कंपनी 32 घंटे तक प्लेबैक का दावा करती है। USB Type-C के जरिए चार्जिंग होती है और Fast Fuel फीचर के तहत सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 1 घंटे तक प्लेबैक मिल सकता है।

Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.3 दिया गया है। हेडफोन Apple और Android दोनों डिवाइस के साथ काम करता है। Apple यूजर्स को One-Touch Pairing, Automatic Switching, Audio Sharing और Find My जैसे फीचर मिलेंगे, जबकि Android यूजर्स को Fast Pair, Audio Switch और Find Hub का सपोर्ट मिलेगा। कॉल के लिए इसमें 9 MEMS माइक्रोफोन दिए गए हैं, जिनमें ANC और आवाज पकड़ने के लिए अलग-अलग माइक्रोफोन का इस्तेमाल किया जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  3. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  4. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  5. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  6. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  7. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  8. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  9. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  10. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.