सिंगल चार्ज में 110 घंटे चलने वाले Asus ROG Delta 2 हेडफोन लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी ने ROG Delta 2 हेडफोन्स को Moonlight White कलर में लॉन्च किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 अप्रैल 2025 09:02 IST
ख़ास बातें
  • इसमें ट्राई-मोड कनेक्टिविटी दी गई है।
  • हेडसेट का वजन 318 ग्राम है।
  • Asus के इन हेडफोन्स में 7.1 सराउंड साउंड सपोर्ट भी दिया गया है।

Asus ROG Delta 2 में 50mm के ड्राइवर मिलते हैं।

Photo Credit: Asus

Asus ने अपने नए हेडफोन्स को मार्केट में उतारा है। कंपनी ने ROG Delta 2 हेडफोन्स को Moonlight White कलर में लॉन्च किया है। यह हेडफोन स्टाइलिश होने के साथ ही आकर्षक, व्हाइट और ग्रे कलर कॉम्बिनेशन में आता है। Asus ROG Delta 2 में 50mm के ड्राइवर मिलते हैं। इसमें ट्राई-मोड कनेक्टिविटी दी गई है। हेडसेट का वजन 318 ग्राम है। इसमें दो D-शेप के एर्गोनॉमिक ईयर कुशन दिए गए हैं जो इसे पहनने में आरामदायक बनाते हैं। आइए जानते हैं इन हेडफोन्स की कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Asus ROG Delta 2 Price

Asus ROG Delta 2 की कीमत 1399 युआन (लगभग 16,500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने ROG Delta 2 हेडफोन्स को Moonlight White कलर में लॉन्च किया है। 
 

Asus ROG Delta 2 Specifications

Asus ROG Delta 2 में 50mm के ड्राइवर मिलते हैं। इसमें ट्राई-मोड कनेक्टिविटी दी गई है। यानी यह तीन तरह से डिवाइसेज के साथ कनेक्ट किया जा सकता है। इसकी मदद से यूजर्स 2.4GHz वायरलेस, ब्लूटूथ, और 3.5mm हेडफोन जैक के माध्यम से इसे कनेक्ट कर सकते हैं। इसी वजह से यह PCs, PlayStation, Nintendo Switch, Xbox (वायर्ड मोड) के साथ आसानी से कनेक्ट हो जाता है। इसमें असुस की SpeedNova वायरलेस टेक्नोलॉजी मिलती है जिससे यह अल्ट्रा लो-लेटेंसी परफॉर्मेंस देता है। यानी गेमिंग का बेहतर एक्सपीरियंस इनमें मिल सकता है। 

Asus के इन हेडफोन्स में 7.1 सराउंड साउंड सपोर्ट भी दिया गया है जो कि FPS गेम्स में बेहतर अनुभव देता है। हेडसेट में 10mm सुपर-वाइडबैंड बूम माइक्रोफोन दिया गया है जो कि डिटेच हो सकता है। यह वाइड फ्रिक्वेंसी रेंज कवर करता है। यह नेचरल और डिस्टॉर्शन रहित वॉयस कैप्चर करता है। इसके अलावा हेडसेट में DualFlow Audio सपोर्ट मिलता है जिसकी मदद से एकसाथ दो डिवाइसेज से प्लेबैक लिया जा सकता है। 
Advertisement

बैटरी की बात करें तो सिंगल चार्ज में Asus ROG Delta 2 में 110 घंटे का बैकअप होने का दावा किया गया है। बशर्तें की इसकी RGB लाइटिंग ऑफ हो। कंपनी के अनुसार, यह 15 मिनट के चार्ज में 11 घंटे का बैकअप दे सकता है। हेडसेट का वजन 318 ग्राम है। इसमें दो D-शेप के एर्गोनॉमिक ईयर कुशन दिए गए हैं जो इसे पहनने में आरामदायक बनाते हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  4. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  7. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  9. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.