ऐप्पल वाच भारत में 6 नवंबर को होगा लॉन्च

ऐप्पल वाच भारत में 6 नवंबर को होगा लॉन्च
विज्ञापन
ऐप्पल ने अपनी वेबसाइट को अपडेट करके यह जानकारी दी है कि ऐप्पल वाच को भारत में 6 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। जानकारी मिलते ही गैजेट्स 360 इसे अपने पाठकों के साथ साझा करेगा।

ऐप्पल वाच स्पोर्ट मॉडल की अमेरिकी कीमत 349 डॉलर (करीब 23,000 रुपये) को देखते हुए हम अनुमान लगा सकते हैं कि यह भारत में 30,000 रुपये के आसपास में मिलेगा। ऐप्पल वाच मॉडल की कीमत 549 डॉलर (करीब 35,600 रुपये) से शुरू होती है जबकि ऐप्पल वाच एडिशन 17,000 डॉलर (करीब 11 लाख रुपये) में उपलब्ध है।

(पढ़ें: ऐप्पल वाच का रिव्यू)

ऐप्पल वाच को सबसे पहले अप्रैल महीने में अमेरिका, फ्रांस, जापान और यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से इसे धीरे-धीरे अन्य देशों में पेश किया जा रहा है।

ऐप्पल वाच के रिव्यू के दौरान हमने पाया कि अगर आपके पास आईफोन है और आप स्मार्टवाच खरीदना चाहते हैं, तो ऐप्पल वाच आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। ऐप्पल के सॉफ्टवेयर पर कई तरह के प्रतिबंध होते हैं, इस कारण से पेबल टाइम और फिटबिट सर्ज जैसे स्मार्टवाच आईफोन के साथ सारे फंक्शन नहीं परफॉर्म कर पाएंगे।

कुल मिलाकर हमें लगा कि फर्स्ट जेनरेशन डिवाइस होने के बावजूद ऐप्पल वाच बहुत हद तक पॉलिश्ड है। इसके अलावा, कंपनी ने सितंबर महीने में अपने ऐप्पल वाच के लिए वाचओएस 2 को भी रिलीज किया था। वैसे, हमें ऐप्पल वाच की कीमत ज्यादा लगी, खासकर महंगे वेरिएंट की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  2. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  3. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  5. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  6. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  7. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  8. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  9. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Infinix Hot 70 Pro भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »