Apple Watch Series 7 की भारतीय कीमत Flipkart पर हुई लिस्ट, फर्स्ट लुक की भी मिली झलक!

Flipkart ने भारत की आधिकारिक उपलब्धता से पहले Apple Watch Series 7 को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। नई ऐप्पल वॉच भारत में एल्यूमीनियम और स्टैनलेस स्टील दोनों विकल्पों में आएगी और इसमें GPS और Cellular वेरिएंट्स मिलेंगे।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2021 16:50 IST
ख़ास बातें
  • Apple Watch Series 7 की कीमत Flipkart पर हुई है लिस्ट
  • ऐप्पल वॉच सीरीज़ 7 की तस्वीरें आईं ऑनलाइन सामने
  • ऐप्पल वॉच सीरीज़ 7 में मिल सकता है बड़ी डिस्प्ले
Apple Watch Series 7 की भारतीय कीमत के संकेत आधिकारिक ऐलान से पहले Flipkart के जरिए प्राप्त हो गए हैं। लेटेस्ट ऐप्पल वॉच मॉडल को पिछले महीने iPhone 13 सीरीज़ व नए iPad और iPad mini के साथ पेश किया गया था। हालांकि, पिछले साल लॉन्च हुए मॉडल के विपरित इस साल पेश हुए मॉडल की कीमतों का खुलासा फिलहाल Apple ने नहीं किया है। लेकिन Flipkart लिस्टिंग से इशारा मिला है कि नए ऐप्पल वॉच मॉडल की कीमत पिछले साल लॉन्च हुई Apple Watch Series 6 की तुलना में 1,000 रुपये ज्यादा होगी। इसके अलावा, ऐप्पल वॉच सीरीज़ 7 की कथित रियल-वर्ल्ड तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है, जिसमें वॉच का डिज़ाइन देखने को मिल रहा है।

टिप्सटर ईशान अग्रवाल के अनुसार, Flipkart ने भारत की आधिकारिक उपलब्धता से पहले Apple Watch Series 7 को अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। नई ऐप्पल वॉच भारत में एल्यूमीनियम और स्टैनलेस स्टील दोनों विकल्पों में आएगी और इसमें GPS और Cellular वेरिएंट्स मिलेंगे। हालांकि, अब इस लिस्टिंग को फ्लिपकार्ट से हटा दिया गया है।
 

Apple Watch Series 7 price in India

Flipkart के अनुसार, Apple Watch Series 7 की भारतीय कीमत 41,900 रुपये से शुरू होती है, जो कि GPS वेरिएंट की कीमत है। इसमें 41mm साइज़ मिलता है। वहीं, दूसरी ओर 45mm वेरिएंट की कीमत 44,990 रुपये है। ऐप्पल वॉच सीरीज़ 7 GPS + Cellular वर्ज़न 50,900 रुपये के साथ लिस्ट है, जिसमें 41mm साइज़ मिलता है। इसके 45mm साइज़ की कीमत 53,900 रुपये है।

Flipkart ने वॉच का स्टैनलेस स्टील विकल्प भी लिस्ट किया है, जिसमें GPS + Cellular कनेक्टिविटी मिलती है। इसके 41mm वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है। वहीं, इसके 45mm वेरिएंट की कीमत 73,900 रुपये है। ग्राहकों को स्टैनलेस स्टील केसिंग में Milanese Loop वेरिएंट मिलेगा, जिसका अतिरिक्त चार्ज ई-कॉमर्स साइट पर 4,000 रुपये है।
Advertisement

आपको बता दें, Apple Watch Series 6 की भारत में कीमत 40,900 रुपये से शुरू होती है। यह दाम जीपीएस वेरिएंट का है। Apple Watch Series 6 (GPS + Cellular) का दाम 49,900 रुपये से शुरू होता है। दोनों ही वेरिएंट के 40 एमएम और 44 एमएम मॉडल हैं। अमेरिका में इसके जीपीएस वेरिएंट की कीमत $399 और (GPS + Cellular) की कीमत $499 थी।

Gadgets 360 ने वॉच की भारतीय कीमतों के संबंध में स्पष्टता के लिए Apple के साथ संपर्क साधा है, जैसे ही कंपनी का जवाब प्राप्त होगा इस खबर के साथ आपको अपडेट कर दिया जाएगा।
Advertisement
 

Apple Watch Series 7 first look

MacRumors ने कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसको लेकर कहा जा रहा है कि यह तस्वीरें ऐप्पल वॉच सीरीज़ 7 की हैं। इन तस्वीरों में नए मॉडल की होम-स्क्रीन और कीबोर्ड देखने को मिल रहा है। कुल मिलाकर ऐप्पल वॉच सीरीज़ 7 का डिज़ाइन ऐप्पल वॉच सीरीज़ 6 से काफी मेल खाता है।
 
डिज़ाइन में समानता होने के बावजूद ऐप्पल वॉच सीरीज़ 7 इम्प्रूव्ड डिस्प्ले के साथ आता है, जो कि पिछले मॉडल की तुलना में साइज़ में थोड़ा बड़ा है। यह वॉच IP6X रेटिंग के साथ आ सकती है।
Advertisement

ऐप्पल वॉच सीरीज़ 7 की भारतीय और अमेरिकी उपलब्धता संबंधी सटिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  4. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  2. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  3. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  4. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  5. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  6. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  7. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  8. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  9. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  10. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.