ऐप्पल वॉच सीरीज़ 2 लॉन्च, इसमें हैं जीपीएस चिप व वाटर रेजिस्टेंस जैसी खूबियां

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 8 सितंबर 2016 09:37 IST
ख़ास बातें
  • नई जेनरेशन की वॉच को ऐप्पल वॉच सीरीज 2 नाम दिया गया है
  • ऐप्पल ने इस वॉच में जीपीएस फंक्शनालिटी दी है
  • नई ऐप्पल वॉच 'स्विम प्रूफ' है
ऐप्पल ने बुधवार को सैन फ्रांसिस्को में आयोजित लॉन्च इवेंट में ऐप्पल वॉच का नया वेरिएंट लॉन्च किया। ऐप्पल वॉच के हार्डवेयर को पहली बार अपग्रेड किया गया है।

ऐप्पल के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिस जेफ़ विलियम्स ने इवेंट में ऐप्पल वॉच लॉन्च करते वक्त कहा कि नई ऐप्पल वॉच में तेज प्रोसेसर, ज्यादा ब्राइट स्क्रीन और फिटनेस ट्रैकिंग के लिए एक जीपीएस चिप दिया गया है। कंपनी न इस डिवाइस के लिए कुछ नए ऐप भी पेश किए। इनमें पॉपुलर पोकेमोन गो शामिल है। ऐप्पल वॉच सीरीज़ 2 की कीमत 269 (भारत में 32,000 रुपये) है। और इस वॉच को 16 सितंबर (भारत में 7 अक्टूबर) को लॉन्च किया जाएगा।

ऐप्पल ने अपनी पहली वॉच अप्रैल 2015 में बेचनी शुरू की थी। ऐप्पल को उम्मीद है कि आईफोन की धीमी बिक्री के बीच यह वॉच एक ब्लॉकबस्टर प्रोडक्ट साबित होगा।

ऐप्पल के मुताबिक, नई वॉच में एक जीपीएस चिप लगाया जा सकता है जिससे रनिंग और वॉकिंग जैसी एक्टिविटी को और ज्यादा सटीक ट्रैक किया जा सकता है। ऐप्पल ने नई वॉच को सीरीज़ 2 का नाम दिया है। कंपनी का कहना है कि यह वॉच 'स्विम प्रूफ' है क्योंकि यह वाटर रेज़िस्टेंस है और 50 मीटर तक गहरे पानी मे भी काम करेगी।
Advertisement
 

पहली ऐप्पल वॉच को 2014 में आईफोन 6 के साथ पहली बार लॉन्च किया गया था। शुरुआत में इसे बाजार में एक फिटनेस साथी, टाइमपीस और कम्युनिकेशन डिवाइस के तौर पर पेश किया गया लेकिन इसके बाद ऐप्पल ने इसे फिटनेस डिवाइस के तौर पर ज्यादा बताया है। शुरुआत में सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद, कुछ यूज़र ने इसमें ऐप लॉन्च करने में देरी होने जैसी शिकायतें की थीं। लेकिन नए वेरिएंट और सॉफ्टवेयर के साथ इस शिकायतों के खत्म होने की उम्मीद है।
Advertisement

कंपनी का कहना है कि इस डिवाइस में इंजीनियरिंग से बड़े बदलाव करेगगी जिससे यह वॉच सेल्युलर नेटवर्क से कनेक्ट हो सकेगी। और यूज़र की आईफोन पर निर्भरता कम होगी। अभी इस वॉच में अधिकतर कंटेट डाउनलोड करने के लिए इसका आईफोन के साथ सिंक होना जरूरी होता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple Watch Series 2, Apple Watch, wearables, Apple
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.